शादी अटूट गठबंधन: प्यार करने वाले लड़का-लड़की को सरकार से शादी करने के लिए मिले ये अधिकार

शादी अटूट गठबंधन - प्यार करने वाले लड़का-लड़की को सरकार से शादी करने के लिए मिले ये अधिकार
| Updated on: 26-Nov-2020 09:30 AM IST
शादी अटूट गठबंधन: भारत जैसे देश में शादी को एक पवित्र और अटूट गठबंधन की तरह देखा जाता है। साथ ही इसे ऐसे रिश्ते के तौर पर देखा जाता है, जिसमें लड़का और लड़की पूरी जिंदगी को साथ निभाते हैं। हालांकि कई बार लड़के और लड़की के बालिग होने के बावजूद शादी के बीच जातिगत या धर्म संबंधी विवाद भी देखने को मिलता है, जिससे दोनों की शादी नहीं हो पाती है या शादी के पहले और बाद में कई तरह की सामाजिक अड़चनों का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि देश में एक बालिग लड़का-लड़की को शादी करने को लेकर कई अधिकार भी मिले हैं।

क्या हैं अधिकार?

  • अगर लड़की की उम्र 18 साल हो चुकी है और लड़का भी 21 साल का हो चुका है तो भारत में लड़के और लड़की को अपनी मर्जी से शादी करने का मौलिक अधिकार है।
  • बालिग लड़का-लड़की, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक हो, को शादी करने के लिए किसी की इजाजत की दरकार नहीं है।
  • बालिग लड़का-लड़की को शादी करने का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत जीवन के अधिकार के तहत आता है। इस अधिकार को कोई छीन नहीं सकता।
  • अधिकारों के मुताबिक एक बालिग लड़का-लड़की अगर शादी करना चाहते हैं तो उनकी शादी में जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा जैसी चीजें बाधा नहीं बनती।
  • वहीं अगर बालिग लड़का-लड़की की शादी में कोई अड़चन पैदा करता है या उन्हें रोकता है तो लड़का-लड़की संविधान के अनुच्छेद-226 के तहत हाईकोर्ट और अनुच्छेद-32 के तहत सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते है।
  • वहीं लड़का-लड़की की शादी हो जाने के बाद अगर उन्हें अपने ही परिजनों से जान का खतरा है तो नवदंपति सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग भी कर सकते हैं।
  • देश में शादी के लिए कई कानून बनाए गए हैं। हिंदू मैरिज एक्ट, स्पेशल मैरिज एक्ट, फॉरेन मैरिज एक्ट और इंडियन क्रिश्चियन मैरिज एक्ट के अलावा भी कई कानून हैं। लड़का और लड़की इन कानूनों के तहत मर्जी से शादी कर सकता है।
Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।