देश: साध्वी निरंजन ज्योति का प्रियंका पर हमला, कहा- 'फर्जी गांधी' कभी भगवा को नहीं समझ सकतीं

देश - साध्वी निरंजन ज्योति का प्रियंका पर हमला, कहा- 'फर्जी गांधी' कभी भगवा को नहीं समझ सकतीं
| Updated on: 31-Dec-2019 04:48 PM IST
लखनऊ।  कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के भगवा चोले पर दिया गए बयान पर सियासत गर्मा गई है।  अब सांसद साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला है।  निरंजन ज्योति ने कहा कि 'फर्जी गांधी' (Fake Gandhi) कभी भी भगवा को नहीं समझ सकतीं।  निरंजन ज्योति ने उन्हें सलाह भी दी कि उन्हें अपना नाम 'फिरोज प्रियंका' कर लेना चाहिए। 

सरकार से दिक्कत है

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, " प्रियंका गांधी भगवा को नहीं समझ सकती क्योंकि वे फर्जी गांधी हैं।  उन्हें अपने नाम से गांधी शब्द हटा लेना चाहिए और फिरोज प्रियंका लिखना चाहिए। " उन्होंने कहा कि प्रियंका को योगी सरकार से दिक्कत है, क्योंकि मुख्यमंत्री अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।  प्रियंका गांधी को यह बात स्पष्ट करनी चाहिए कि क्या वे दंगाइयों के पीछे खड़ी हैं।  प्रियंका गांधी को भगवा के बारे में और अध्ययन करने की जरूरत है। भगवा रंग ज्ञान और आत्मीयता का प्रतीक है। 

फतेहपुर से सांसद ने पूछा कि जिन्होंने निर्दोषों को पीटा और पुलिस पर पत्थरबाजी की क्या उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए।  ऐसा लगता है कि प्रियंका ने ही उपद्रवियों को भड़काया और उन्हें सड़कों पर उतरने को कहा। 

सीएम योगी पर साधा था निशाना

प्रियंका गांधी  ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने भगवा धारण किया है।  यह भगवा उनका नहीं है।  भगवा हिंदुस्तान की आध्यात्मिक संस्कृति और हिन्दू धर्म का प्रतीक है।  कृष्ण, राम और शिव के देश में हिंसा और बदले की जगह नहीं है।  महाभारत में भी कृष्ण ने रण क्षेत्र में बदला लेने की बात नहीं की।  बदले की भावना इस देश की परंपरा नहीं रही है।  यह देश प्रेम, करुणा और अहिंसा की बात करता है।  कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बात मुख्यमंत्री को समझनी चाहिए। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।