Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, Vivo-Redmi को मिलेगी टक्कर

Add as Preferred Source on Google News
विज्ञापन
Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, Vivo-Redmi को मिलेगी टक्कर
विज्ञापन

सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए एक नया और शक्तिशाली स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। मिड रेंज सेगमेंट में उतारा गया यह नया सैमसंग स्मार्टफोन 25000 रुपये तक के बजट में आने वाले अन्य स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने इस फोन को कई आधुनिक फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ पेश किया है, जो इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाता है। इस 5जी स्मार्टफोन को सैमसंग की आधिकारिक साइट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से भी खरीदा जा सकेगा।

डिस्प्ले और डिजाइन की खूबियां

7 इंच की फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली फ्लैट सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले बेहतरीन कलर और क्लैरिटी प्रदान करती है। बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए इस हैंडसेट में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो गेमिंग और ब्राउजिंग के दौरान काफी स्मूथ महसूस होता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का इस्तेमाल किया है, जो इसे 4x स्क्रैच रेसिस्टेंस बनाता है। इसका मतलब है कि सामान्य इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन पर खरोंच आने का खतरा काफी कम रहेगा।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर सपोर्ट

स्पीड और मल्टीटास्किंग को ध्यान में रखते हुए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 710 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है, जो गेमिंग के शौकीनों के लिए एक अच्छा विकल्प है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन काफी एडवांस है। 5 पर काम करता है। सैमसंग ने इस डिवाइस के साथ 6 ओएस अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है, जो इस बजट के फोन में एक बड़ी बात है।

कैमरा और बैटरी की शक्ति

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M47 5G के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, जो शानदार तस्वीरें खींचने में सक्षम है। इसके साथ ही 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें बायपास चार्जिंग का फीचर भी है, जो गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाता है।

कीमत, सेल और अन्य फीचर्स

सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन में टैप एंड पे फीचर, क्विक शेयर और एआई वॉयस ट्रांसक्रिप्शन जैसे खास फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। कीमत की बात करें तो कूपन ऑफर के बाद इस फोन की शुरुआती कीमत 22999 रुपये तय की गई है। सैमसंग गैलेक्सी एम47 की सेल 4 जुलाई से शुरू होगी। इसी दिन से अमेजन पर प्राइम मेंबर्स के लिए अमेजन प्राइम सेल भी शुरू होने वाली है और यह फोन ग्राहकों के लिए रोग रेड और ब्लैज़ ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। भारतीय बाजार में यह फोन विवो टी5एक्स 5जी, ओप्पो के14 5जी और रेडमी नोट 15 5जी जैसे मॉडल्स को कड़ी चुनौती देगा।

विज्ञापन