Sardarshahar By Election Result 2022: सरदारशहर विधानसभा से कांग्रेस के अनिल शर्मा की जीत

Sardarshahar By Election Result 2022 - सरदारशहर विधानसभा से कांग्रेस के अनिल शर्मा की जीत
| Updated on: 08-Dec-2022 09:50 AM IST
Sardarshahar By Election Result 2022 : चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत लिया है। यहां से कांग्रेस कैंडिडेट अनिल शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 26 हजार 852 वोटों से हराया है। वहीं, आरएलपी उम्मीदवार लालचंद मूंड तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक रहे भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए हैं।


अनिल शर्मा को कुल 91 हजार 357 वोट मिले। जबकि भाजपा के अशोक पींचा को 64 हजार 505 और आरएलपी के लालचंद मूंड को 46 हजार 753 वोट मिले।


सरदारशहर के विधायक चुने गए अनिल शर्मा यहां के पूर्व विधायक भंवरलाल के बेटे हैं। उन्होंने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कांग्रेस ने उप चुनावों में जीत के अपने रिकॉर्ड काे भी कायम रखा है।


भंवरलाल ने भी हराया था

सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। आजादी के बाद से अब तक के चुनावों में पार्टी ने इस बाद दसवीं बार जीत दर्ज की है। यहां से दूसरे नंबर पर रहे भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को पार्टी ने साल 2013 और 2018 में भी उम्मीदवार बनाया था। दोनों चुनावों में भंवरलाल शर्मा ने पींचा को मात दी थी। इस बार उनके बेटे अनिल शर्मा ने उन्हें हराया है। पींचा साल 2008 में यहां से चुनाव जीते थे।


यहां 5 दिसम्बर को 295 मतदान केन्द्रों पर 72.09 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कांग्रेस के अनिल शर्मा, भाजपा के अशोक पींचा और आरएलपी के लालचंद मूंड के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था।


जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि पहले सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती आरओ के कमरे में शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम मशीनों की गिनती सुबह करीब साढ़े 8 बजे शुरू कर दी गई।


प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद है। उन्होंने बताया कि आरओ के कमरे में 4 टेबल एक्सट्रा लगाई गई, जिन पर पोस्टल बैलेट और सर्विस वोटर की गणना की गई।


220 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपी दिगंत आनन्द ने बताया कि मतगणना स्थल पर जिले के 220 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए।


इसमें 4 डीएसपी, 2 सीआई, 11 एसआई, 14 एएसआई, 165 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल, 22 महिला कॉन्स्टेबल, 3 फिक्स पिकेट होंगे। जिनमें 1-4 का जाब्ता रहेगा। इसके अलावा तीन मोबाइल पार्टियां बनाई गई हैं, जिनमें भी 1-4 का जाब्ता रहेगा। वहीं कुछ पुलिस के जवान रिजर्व में भी रखे गए हैं। इनमें 1-20 का जाब्ता तैनात रहेगा।


2 लाख 8 हजार 956 मतदाताओं ने किया मतदान

सरदारशहर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 89 हजार 843 है, जिनमें 1 लाख 10 हजार 269 पुरूषों और 98 हजार 692 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं साल 2018 में सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 69 हजार 351 मतदाता थे।


2018 में कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा ने भाजपा के अशोक पींचा को 16 हजार 816 वोटों से हराया था। उस समय 76.42 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।