S. Somnath Salary: देखिये इसरो चीफ एस.सोमनाथ की इतनी है सैलरी, हर्ष गोयनका ने ट्वीट कर दी जानकारी

S. Somnath Salary - देखिये इसरो चीफ एस.सोमनाथ की इतनी है सैलरी, हर्ष गोयनका ने ट्वीट कर दी जानकारी
| Updated on: 12-Sep-2023 05:41 PM IST
S. Somnath Salary: चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर उतारकर भारत ने इतिहास रच दिया। भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बना जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूवर्क लैंडर मॉड्यूल को उतार सका। इस पूरे ऑपरेशन की बागडोर इसरो चीफ एस सोमनाथ के हाथों में थी। चंद्रयान-3 के सफलता में इनके योगदान को यह देश कभी नहीं भूल सकता। इस मिशन के बाद एस सोमनाथ देश के हीरो बन गए। हर कोई उनके बारे में जानने को उत्सुक है। कई लोगों के मन में तो ये भी सवाल है कि एस.सोमनाथ को कितनी सैलरी मिलती होगी। लोगों के इस सवाल का जवाब आज मिलने वाला है। एस.सोमनाथ को कितनी सालरी मिलती है इसकी जानकारी हम आपको देते हैं।

हर महीने मिलते हैं इतने रुपए

बता दें कि, एस सोमनाथ का पूरा नाम श्रीधर परिकर सोमनाथ है। 7वें वेतन आयोग के मुताबिक, इसरो चीफ की सैलरी ढाई लाख रुपये प्रति माह है। सैलरी के अलावा सरकार उन्हें अन्य सहूलियत जैसे रहने के लिए घर, आने-जाने के लिए गाड़ी मिला हुआ है। इसरो चीफ को और भी सुविधाएं सरकार मुहैया कराती है। इन्हें वाई प्लस लेवल की सुरक्षा मिलती है। इनका पद किसी भी IAS और IPS अफसर से कम नहीं है। 

हर्ष गोयनका ने किया ट्वीट

इसरो चीफ की सैलरी को लेकर देश के दिग्गज बिजनेस मैन हर्ष गोयनक ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- इसरो के चेयरमैन सोमनाथ की सैलरी 2.5 लाख रुपए महीना है। क्या यह सही और निष्पक्ष है? आइए समझें कि उनके जैसे लोग पैसे से परे दूसरे कारणों से प्रेरित होते हैं। सोमनाथ जो कुछ भी करते हैं वह विज्ञान और अनुसंधान के प्रति अपने जुनून और समर्पण के लिए करते हैं, अपने देश को महान बनाने में योगदान देने के लिए, राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने के लिए और अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए करते हैं। मैं उनके जैसे समर्पित लोगों के प्रति अपना सिर झुकाता हूँ।

हर्ष गोयनका का यह ट्विटर पोस्ट पूरे देश में तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक उनके इस पोस्ट को 8 लाख लोगों ने देखा और हजारों ने इस कमेंट भी किया है। लगभग सभी लोगों ने एक ही कमेंट किया था कि ऐसे पद पर रहने वाले इंसान के हिसाब से ये काफी कम सैलरी है। यदि वह प्राइवेट सेक्टर में होते तो अब तक उनकी सैलरी करोड़ों में होती। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों को सरकार को हर सक्सेसफुल मिशन के बाद ईनाम राशी देनी चाहिए वह भी करोड़ों में।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।