विज्ञापन

देश: आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना हैः राहुल गांधी

देश: आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना हैः राहुल गांधी
विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक को संसद में पेश किए जाने से पहले, सोमवार को कहा कि आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना है.

राहुल ने ट्वीट किया, ‘आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना है.’

गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने जा रहा है और आज ही कृषि कानून निरसन विधेयक-2021 को लोकसभा में विचार किये जाने और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की घोषणा के बाद इसके लिए एक विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की थी.

विज्ञापन