Russia - Ukraine War: दो दिनों का रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम, राष्ट्रपति पुतिन ने किया ऐलान; जानें वजह
Russia - Ukraine War - दो दिनों का रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम, राष्ट्रपति पुतिन ने किया ऐलान; जानें वजह
Russia - Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ चल रही जंग के बीच दो दिनों के युद्ध विराम का ऐलान किया है। 6 और 7 जनवरी के बीच 36 घंटों के लिए दोनों देशों के बीच युद्ध विराम प्रभावी रहेगा।दरअसल, रूस आर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख ने यूक्रेन में इस सप्ताह के अंत में 36 घंटे के क्रिसमस युद्ध विराम करने की अपील की थी। इसी अपील के आधार पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेना को छह जनवरी की दोपहर से लेकर सात जनवरी की मध्यरात्रि तक यूक्रेन में 36 घंटे के संघर्ष विराम का आदेश दिया।मॉस्को में धर्मगुरु किरिल ने सुझाव दिया था कि स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर से शनिवार मध्य रात्रि तक युद्धविराम घोषित की जाए। गौरतलब है कि रुस का आर्थोडॉक्स चर्च पुराने जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल करता है और इसलिए सात जनवरी को क्रिसमस का त्योहार मनाता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर से 13 दिन बाद पड़ता है।