बॉलीवुड | कंगना रनौत और उर्मिला मातोंडकर के बीच एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है। हाल ही में उर्मिला ने मुंबई में 3 करोड़ रुपये का नया ऑफिस खरीदा है जिसे लेकर कंगना ने उन पर तंज कसा था। अब उर्मिला ने कंगना को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कंगना को खुलकर चैलेंज करते हुए कहा कि आप समय और जगह बताइए, मैं अपने सारे डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचूंगी।
उर्मिला ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहती हैं, ''नमस्कार, कंगना जी, मेरे बारे में जो आपके उच्च ख्याल हैं वह मैं सुन चुकी हूं। बल्कि पूरा देश सुन चुका है। आज पूरे देश के सामने मैं आपको बताना चाहती हूं कि जगह और समय आप तक कीजिए। मैं अपने सारे डॉक्यूमेंट्स लेकर वहां जरूर आऊंगी।''
गणपति बाप्पा मोरया 🙏🏼@KanganaTeam pic.twitter.com/m8mRgbsg6o
— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) January 3, 2021
''इन डॉक्यूमेंट्स में 2011 में अपनी ज्यादा बड़ी नहीं, लेकिन 25-30 साल के करियर में कड़ी मेहनत के बाद जो फ्लैट मैंने अंधेरी में खरीदा था, उसके पेपर्स होंगे। जिसको मैंने मार्च के पहले हफ्ते में बेचा है, उसके भी पेपर्स होंगे। और उन पैसों के अगेन्स्ट जो मैंने ऑफिस अपनी कड़ी मेहनत के पैसों से खरीदा है, उसके भी पेपर्स होंगे। ये सब मेरे राजनीति में आने से कई साल पहले के ट्रांजेक्शन्स हैं। ये मैं आपको जरूर दिखाना चाहती हूं।''
उन्होंने आगे कहा, ''इसके बदले मैं एक छोटी सी चीज चाहती हूं कि हम जैसे लाखों-करोड़ों टैक्सपेयर्स के पैसों आपको आपकी सरकार ने जो वाई सिक्योरिटी दी है। क्योंकि आपने उन्हें यह वादा किया था कि आपके पास कई ऐसे लोगों के नाम हैं, जो आप एनसीबी को देना चाहती हैं। तो मैं बस इतना ही चाहती हूं कि आप वह लिस्ट लेकर आइए। मुझे आपके जवाब का इंतजार रहेगा। तब तक के लिए जय हिंद, जय महाराष्ट्र और गणपति बप्पा मोरया।''
कंगना ने ट्वीट कर उर्मिला मातोंडकर पर कसा था तंज
कंगना रनौत ने ट्वीट किया, ''प्रिय उर्मिला मातोंडकर जी मैंने खुद की मेहनत से घर बनाया वो भी कांग्रेस ने तोड़ रही है। सच में बीजेपी को खुश करके मेरे हाथ सिर्फ 25-30 केस ही लगे हैं। काश, मैं भी आपकी तरह समझदार होती तो कांग्रेस को खुश करती, कितनी बेवकूफ हूं मैं, नहीं?''