विज्ञापन

देश: वरुण गांधी कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं: बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह

देश: वरुण गांधी कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं: बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने रविवार को अपनी पार्टी के सांसद वरुण गांधी पर हमला बोला है। वरुण गांधी ने लखनऊ में युवकों पर पुलिस लाठीचार्ज की आलोचना की थी। हरनाथ सिंह यादव ने वरुण गांधी पर कांग्रेस की भाषा बोलने का आरोप लगाया। यादव ने कहा कि वरुण गांधी कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं। हरनाथ यादव ने कहा कि "अगर उनमें जरा भी नैतिकता बची है या अगर उन्होंने अपना दिमाग भाजपा के खिलाफ बोलने के लिए ही बना लिया है तो उनको कांग्रेस या कहीं और चला जाना चाहिए। उनको भाजपा से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।" हरनाथ यादव ने कहा कि वरुण गांधी को पार्टी की गरिमा और अनुशासन का सम्मान करना चाहिए। जब तक वह भाजपा में हैं, उन्हें भाजपा के अनुशासन का पालन करना चाहिए।

वरुण के साथ राहुल ने बोला यूपी सरकार पर तीखा हमला

गौरतलब है कि लखनऊ में शिक्षक की नौकरी के लिए युवा वर्ग 1090 चौराहे पर कैंडिल मार्च निकाल रहे थे। तभी मौके पर पुलिस ने उनपर लाठीजार्च करना शुरू कर दिया। दरअसल हर साल शिक्षक बनने की उम्मीद लगाए बैठे लाखों परिक्षार्थियों की आस पर पानी फिर जाता है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से फैलने लगा। इसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने यूपी सरकार को घेरना शुरू कर दिया। इसी बीच राहुल गांधी और वरुण गांधी ने यूपी सरकार पर तीखा हमला किया। 

वरुण गांधी ने यूपी सरकार को घेरते हुए ट्विट कर लिखा कि ये बच्चे भी मां भारती के लाल हैं, इनकी बात मानना तो दूर, कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस पर भी इनके ऊपर ये बर्बर लाठीचार्ज। अपने दिल पर हाथ रखकर सोचिए, क्या ये आपके बच्चे होते तो इनके साथ यही व्यवहार होता? आपके पास रिक्तियां भी हैं और योग्य अभ्यर्थी भी, तो भर्तियां क्यों नहीं?

मायावती ने की आलोचना

मायावती ने भी युवाओं पर हुए इस लाठीचार्ज की आलोचना करते हुए कहा कि यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती के पुराने व लम्बित मामले को लेकर राजधानी लखनऊ में कल रात शान्तिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने वाले सैकड़ों युवाओं को पुलिस लाठीचार्ज करके घायल करना अति-दुःखद व निन्दनीय है। सरकार इनकी जायज मांगों पर तुरन्त सहानुभूतिपूर्वक विचार करे, बीएसपी की यह मांग है।

विज्ञापन