विज्ञापन

उत्तराखंड: श्रद्धालुओं को डाक से गंगाजल भेज रहे हैं: कांवड़ यात्रा रद्द होने के बाद हरिद्वार के डीएम

उत्तराखंड: श्रद्धालुओं को डाक से गंगाजल भेज रहे हैं: कांवड़ यात्रा रद्द होने के बाद हरिद्वार के डीएम
विज्ञापन

देहरादून: जल्द ही डाकिया आपके घर गंगाजल भी पहुंचाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जानकारी हरिद्वार के जिला अधिकारी सी रविशंकर ने एएनआई को दी है। जिला अधिकारी का कहना है कि हमने श्रद्धालुओं को डाक से गंगाजल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम टैंकरों में गंगाजल की आपूर्ति करने की भी योजना बना रहे हैं और बड़ी संख्या में भीड़ से बचने के लिए पड़ोसी राज्यों के प्रशासन के साथ बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन