BJP candidate List: योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव, पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी
BJP candidate List - योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव, पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी
|
Updated on: 15-Jan-2022 02:42 PM IST
भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले व दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे जबकि केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथु सीट से प्रत्याशी होंगे। कैराना विधानसभा सीट से मृगांका सिंह भाजपा प्रत्याशी होंगी।पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की है। भाजपा ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 उम्मीदवारों व दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। भाजपा ने श्रीकांत शर्मा को मथुरा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वह योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं। मेरठ दक्षिण से सुरेंद्र तोमर व खतौली से विक्रम सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। नवाबगंज से एमपी आर गंगवार, फरीदपुर से डॉ. श्याम बिहारी लाल, बरेली से डॉ. अरुण सक्सेना, बरेली कैंट से संजीव अग्रवाल, कटरा से वीर विक्रम सिंह प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने 107 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।यूपी प्रभारी ने दावा किया है कि 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत का जनादेश दिया था। योगी सरकार ने पिछड़े पांच साल में, दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई है। अब प्रदेश में रात को 12 बजे भी एक महिला घर से बाहर निकल सकती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।प्रदेश में इंफ्रांस्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट बन रहा है। एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। यह भाजपा सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है बल्कि विकास का सिरमौर बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यूपी की जनता एक बार फिर हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।किस सीट से कौन है प्रत्याशी-योगी आदित्यनाथ- गोरखपुर शहरकेशव प्रसाद मौर्य- प्रयागराज सिराथू(251 नंबर विधानसभा)पहले चरण के नामकैराना- श्रीमती मृगांका सिंहथाना भवन- सुरेश राणाशामली- तेजेंद्र सिंह निर्वालबुढ़ाना- उमेश मलिकचरथावल- सपना कश्यपपुरकाजी- प्रमोद उटवालमुजफ्फरनगर- कपिल देव अग्रवालखतौली- विक्रम सैनीमीरापुर- प्रशांत गुर्जरसिवालखास- महेंद्र पाल सिंहसरधना- संगीत सोमहस्तिनापुर- दिनेश खटिककिठौर- सत्यवीर त्यागीमेरठ कैंट- अमित अग्रवालमेरठ- कमल दत्त शर्मामेरठ साउथ- सोमेंद्र तोमरछपरौली- सहेंद्र सिंह रमालाबड़ौत- कृष्णपाल सिंह मलिकबागपत- योगेश धामालोनी- नंद किशोर गुर्जरमुरादनगर- अजित पाल त्यागीसाहिबाबाद- सुनील शर्मागाजियाबाद- अतुल गर्गमोदीनगर- मंजू सिवाचधौलाना- धर्मेश तोमरहापुड़- विजय पाल आढ़तीगढ़मुक्तेश्वर- हरेंद्र चौधरी तेवतियानोएडा- पंकज सिंहदादरी- तेजपाल सिंह नागरजेवर- धीरेंद्र सिंहशिकारपुर- अनिल शर्मासिंकदराबाद- लक्ष्मी राज सिंहबुलंदशहर- प्रदीप चौधरीअनूपशहर- संजय शर्मास्याना- देवेंद्र सिंह लोधीडिबाई- चंद्र पाल सिंहखुर्जा- मीनाक्षी सिंहखैर- अनूप प्रधान बाल्मिकीबरौली- ठाकुर जयवीर सिंहअतरौली- संदीप सिंहछर्रा- रविंद्र पाल सिंहकोल- अनिल पराशरइगलास- राजकुमार सहयोगीछाता- चौधरी लक्ष्मी नारायणमांट- राजेश चौधरीगोवर्धन- ठाकुर मेघश्याम सिंहमथुरा- श्रीकांत शर्माबलदेव- पूरन प्रकाश जाटवएत्मादपुर- डॉ. धर्मपाल सिंहआगरा कैंट(एससी)- जीएस धर्मेशआगरा दक्षिण- योगेंद्र उपाध्यायआगरा उत्तरी- पुरुषोत्तम खंडेलवालआगरा देहात- बेबी रानी मौर्यफतेहपुर सीकरी- चौधरी बाबूलालखेरागढ़- भगवान सिंह कुशवाहाफतेहाबाद- छोटेलाल वर्माबाह- रानी पक्षालिकादूसरे चरण के प्रत्याशी बेहट- नरेश सैनीनकुड़- महेश चौधरीसहारनपुर नगर- राजीव गुंबरसहारनपुर- जगपाल सिंहदेवबंद- बृजेश सिंह रावतरामपुर मनिहारन- देवेंद्र निमगंगोह- श्री कीरत सिंह गुर्जरनजीबाबाद- कुंवर भारतेंदु सिंहनगीना- डॉ. यशवंतबरहापुर- सुशांत सिंहधामपुर- अशोक कुमार राणानहटौर- ओमकुमारबिजनौर- सूची मौसम चौधरीचांदपुर- कमलेश सैनीनूरपुर- सीपी सिंहकांठ- राजेश कुमार चुन्नूमुरादाबाद देहात- कृष्णकांत मिश्रामुरादाबाद नगर- रितेश गुप्ताकुंदरकी- कमल प्रतापतिबिलारी- परमेश्वर लाल सैनीचंदौसी- गुलाबो देवीअसमौली- हरेंद्र सिंह रिंकूसंभल- राजेश सिंहलचमरौआ- मोहन कुमार लोधीबिलासपुर- बलदेव सिंह औलखरामपुर - आकाश सक्सेनामिलक (एससी)- राजबालाधनौरा- राजीव तरारानौगांव सादत- देवेंद्र नागपालअमरोहा- राम सिंह सैनीहसनपुर- महेंद्र सिंह खडगवंशीगुन्नौर- अजीत कुमार (राजू यादव)बिसौली (एससी)- कुशाग्र सागरसहसवान- डीके भारद्वाजबिल्सी- हरीश शाक्यबदायूं- महेश गुप्ताशेखपुर- धर्मेंद्र शाक्यदातागंज- राजीव सिंह (बब्बू भईया)मीरगंज- डॉ. डीसी वर्मानवाबगंज- एमपी आर्या गंगवारफरीदपुर (एससी)- श्याम बिहारी लालबिथरी चैनपुर- राघवेंद्र शर्माबरेली- डॉ. अरुन सक्सेनाबरेली कैंट- संजीव अग्रवालआंवला- धर्मपाल सिंहकटरा- वीर विक्रम सिंहपुवायां- चेतराम पासीशाहजहांपुर- सुरेश खन्ना
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।