Khatu Shyam Ji Falgun Mela 2020 | हर श्याम भक्त यह जानना चाहता है कि खाटू श्याम जी फाल्गुन मेला (Phalgun Mela ) कब है , उनके लिए हम यह जानकारी बहुत पहले ही उपलब्द करा रहे है | खाटू श्याम बाबा जी का प्रसिद्ध लक्की सतरंगी फाल्गुन मेला फिर से फागुन मास में भराया जायेगा | दुनिया भर से श्याम प्रेमी बाबा के दीदार करने खाटू धाम आयेंगे | इस बार भी लगभग 30 लाख श्याम भक्तो के आने की संभावना है | यह मेला 10 दिन तक भरेगा | अंतिम पांच दिन खाटू श्याम जी मंदिर के कपाट पुरे 24 घंटे खुले रहेंगे |
फाल्गुन शुक्ल एकादशी 6 March 2020 को है | यह खाटू श्याम जी की सबसे बड़ी एकादशी मानी जाती है | इस दिन सबसे ज्यादा भक्त बाबा के दरबार में आकर दर्शन करते है |
2020 में कैसा सजेगा बाबा श्याम का खाटू मंदिर
इस बात खाटू श्याम जी के फाल्गुन मेले 2020 में श्याम भक्तो को शीश महल की थीम पर मंदिर सजा हुआ दिखाई देगा | इसके लिए बंगाल से विशेष 90 प्रसिद्ध कलाकारों को बुलाया गया है | साथ ही मंदिर के सिंहद्वार पर श्री कृष्ण देवी देवताओ की प्रतिमा को गीता का अनमोल ज्ञान देते दर्शन देंगे |
हर बार मंदिर की भव्यता को लाखो भक्तो के लिए मंदिर को अलग अलग मन भावन थीम पर सजाया जाता है | यह दर्शन उन्हें पारलोकिक अनुभव कराता है|
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
10 दिन भरे जाने वाले फाल्गुन मेले में करीब 50 लाख भक्त देश विदेश से आयेंगे | सुरक्षा के लिए मंदिर कमिटी , पुलिस प्रशासन सतर्क है | करीब 50 ड्रोन कैमरे पुरे मेले पर नजर रखेंगे |
30 वाच टावर से निगरानी
मेले में हाई सिक्यूरिटी के लिए मेला क्षेत्र में 30 वाच टावर लगेंगे जिससे हाई कैमरे से नजर रखी जाएगी |
Falgun Mela Dates 2020 Khatu Shyam ji
27 फरवरी 2020 – गुरूवार (चतुर्थी तिथि )
28 फरवरी 2020 – शुक्रवार (पंचमी)
29 फरवरी 2020 – शनिवार (पंचमी )
1 मार्च 2020 – रविवार (षष्ठी )
2 मार्च 2020 – सोमवार (सप्तमी )
3 मार्च 2020 – मंगलवार (अष्टमी )
4 मार्च 2020 – बुधवार (नवमी )
5 मार्च 2020 – गुरूवार (दशमी )
6 मार्च 2020 – शुक्रवार (एकादशी )
7 मार्च 2020 – शनिवार ( द्वादशी )
