Bypoll / पांच राज्यों की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

Zoom News : May 25, 2022, 10:37 PM
New Delhi :  पांच राज्यों और दिल्ली में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव का शेड्यूल चुनाव आयोग ने बुधवार को जारी कर दिया। इन राज्यों की तीन लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, झारखंड और  दिल्ली शामिल हैं। 23 जून को इन सीटों पर वोटिंग होगी और 26 को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। यहां से भगवंत मान सांसद थे जिन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद इस्तीफा दे दिया था और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भगवंत मान ने 2014 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी और फिर से 2019 में सांसद बने थे। वह आम आदमी पार्टी से लोकसभा में अकेले सांसद थे। 

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ और रामपुर सीट पर लोकसभा के उपचुनाव होने हैं। आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश य़ादव सांसद थे। उन्होंने करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसके अलावा रामपुर सीट पर आजम खान सांसद थे। उन्होंने रामपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। इसके बाद अपने-अपने लोकसभा सीटों पर इस्तीफा दे दिया। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER