वैक्सीनेशन / देश की 70% पात्र आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है: मांडविया

Zoom News : Oct 04, 2021, 04:19 PM
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की जंग जारी है। इस बीच, देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि भारत की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दे दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट में कहा- मजबूत राष्ट्र, तेजी से टीकाकरण: भारत ने 70% आबादी को COVID19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत महामारी के खिलाफ लड़ाई में नए मुकाम हासिल कर रहा है। इसे बनाए रखें भारत, आइए हम कोरोना से लड़ें।

देश में अब तक कितना टीकाकरण हुआ ?

देश में काफी तेजी से कोरोना टीकाकरण चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 23,46,176 टीकाकरण देशभर में हुआ है। इसको मिलाकर सुबह 7 बजे की रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक 90.79 करोड़ से अधिक टीकाकरण हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, देश की 25 फीसद आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।

भारत में 18 साल ज्यादा की करीब 94 करोड़ आबादी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस आबादी को कम से कम एक खुराक इसी साल के अंत तक देने का लक्ष्य रखा गया है। इस बीच कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। देश में करीब नौ महीनों के लंबे सफर के बाद शनिवार को 90 करोड़ डोज लग चुकी है। इतना ही नहीं भारत में जल्द ही 25 करोड़ लोगों को कोरोना की दोनों डोज लग जाएंगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER