क्रिकेट | ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के गेंदबाज लेग स्पिनर एडम जंपा पर बिग बैश लीग (बीबीएल) मैच के दौरान अपशब्दों का उपयोग करने के लिए एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है।
आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलने वाले जंपा को सिडनी थंडर्स के खिलाफ मैच के दौरान अपशब्दों का उपयोग करने के लिए आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया गया है।
पिछले 12 महीनों में दूसरा अपराध
क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार, जंपा का यह पिछले 12 महीनों में दूसरा अपराध है और इसलिए उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाए जाने के अलावा 2500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना भी किया गया है।
होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे
जंपा प्रतिबंध के कारण दो जनवरी को होबार्ट में होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस लेग स्पिनर को इससे पहले जनवरी में ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच के दौरान लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।
