बॉलीवुड / अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, जानें वजह

सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी कहने के मामले में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र यादव ने परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी, जिसमें वादकारी के बयान दर्ज किए जाएंगे। बतादें कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ भी यूपी के एक केस चल रहा है। धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी के खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है।

बॉलीवुड | सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी कहने के मामले में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र यादव ने परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी, जिसमें वादकारी के बयान दर्ज किए जाएंगे। बतादें कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ भी यूपी के एक केस चल रहा है। धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी के खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है।

गोविंद नगर लेबर कालोनी निवासी सरदार रंजीत सिंह खालसा ने अभिनेत्री के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके मुताबिक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया सिख समुदाय के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए 20 नवंबर 2021 को पोस्ट डाली थी। इससे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचने और कार्रवाई न होने पर जनाक्रोश बढ़ने का तर्क दिया गया था। सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कहा कि अपने स्तर से जांच किया जाना समीचीन होगा। हाईकोर्ट की रूलिंग के क्रम में परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए।