बॉलीवुड / अजय देवगन की बेटी न्यासा ने VIDEO बनाते समय दोस्त को पहुंचाई 'चोट', पोस्ट वायरल

Zoom News : Oct 05, 2021, 07:19 AM
बॉलीवुड | अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) को अपने दोस्तों के साथ डांस करना और वीडियो बनाना बेहद पसंद है। वे अपने इसी शौक की वजह से सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। वे फैंस को अपने मजेदार वीडियो के जरिए अपनी जिंदगी में झांकने का मौका देती हैं।

स्टार किड का एक नया वीडियो, जिसे न्यासा के एक फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, उसमें वे दोजा कैट के गाने फ्रीक पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। न्यासा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आप वीडियो की शुरुआत में न्यासा को गाने पर थिरकते हुए देख सकते हैं। वे कुछ ही देर में अपनी दोस्त को गलती से मार देती हैं और फिर दोनों हंसने लगते हैं। न्यासा इससे पहले कई टिकटॉक डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं। वे फिलहाल सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। न्यासा अजय और काजोल की सबसे बड़ी बेटी हैं। उनके छोटे भाई का नाम युग है, जो 11 साल का है।

न्यासा पिछले साल लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ रहने के लिए सिंगापुर से भारत लौट आई थीं। उस दौरान न्यासा ने तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने मशहूर होने के दबाव के बारे में बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में न्यासा की बचपन की कई तस्वीरें और वीडियोज थे। न्यासा ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि मैं और मेरी मां काफी कुछ एक जैसे हैं। मैं जितना समझती हूं, वे उससे कहीं ज्यादा कूल हैं, जिस पर वे शायद ही कभी यकीन करें। मुझे पता है कि हम दोनों वाकई में लाउड हैं और हम दोनों के पास इसके लिए कोई फिल्टर नहीं है।’

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER