Bollywood / गोद भराई में आलिया भट्ट के साथ रोमांस करने से नहीं रुके रणबीर कपूर

Zoom News : Oct 06, 2022, 10:25 PM
Bollywood | आलिया भट्ट की बुधवार को गोद भराई हुई। इस दौरान उनके और रणबीर कपूर के परिवार वाले शामिल थे। फंक्शन में सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद थे। गोद भराई में आलिया भट्ट ने येलो कलर का सूट पहना था। इस दौरान आलिया काफी खूबसूरत लग रही थीं। यही वजह है कि फंक्शन में रणबीर कपूर ने पत्नी के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और इसका प्रूफ हमारे सामने है। दरअसल, आलिया ने गोद भराई की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में आपको दिखेगा कि एक में रणबीर ने आलिया को अपनी गोद में बिठाया हुआ है। तो वहीं एक में वह आलिया को किस करते नजर आ रहे हैं।

दोनों जहां बैठे हैं वहां उनकी शादी की फोटोज भी हैं जो अप्रैल में हुई थी। इसके अलावा फोटोज में दोनों अपने परिवार के साथ भी नजर आ रहे हैं। एक में दोनों कपूर परिवार के साथ हैं तो एक में भट्ट। वहीं एक फोटो में आलिया अपनी सारी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। फोटोज शेयर कर आलिया ने लिखा, सिर्फ प्यार।

अप्रैल में हुई शादी

बता दें कि आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। इसके बाद जून में आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। दोनों की इसी साल फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज हुई है। दोनों की साथ में पहली फिल्म थी। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया। बता दें कि इसी फिल्म में काम करते हुए दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ।

दोनों की अपकमिंग फिल्में

अब दोनों की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो आलिया जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। वह फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएगी जिसे फराहन अख्तर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में आलिया के अलावा कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह हार्ट ऑफ स्टोन के जरिए हॉलीवुड डेब्यू भी करेंगी।

वहीं रणबीर की बात करें तो वह फिल्म एनिमल में नजर आएंगे जिसमे उनके साथ रश्मिका मंदाना, परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर अहम किरदार में होंगे। वहीं वह डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे जिसमे उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं। हालांकि अभी फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER