बॉलीवुड | अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के बाद हिंदी दर्शकों का एक बड़ा वर्ग उनका फैन बन चुका है। फिलहाल वह पुष्पा 2 यानी पुष्पा: द राइज की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रीसेंटली उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इसके बाद सोमवार को वह संजय लीला भंसाली के ऑफिस में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल है जिसमें अल्लू अर्जुन अपनी कार छोड़कर भंसाली के ऑफिस जाते दिखाई दे रहे हैं। अब उनके चाहने वाले कयास लगा रहे हैं क्या वह संजय लीला भंसाली के किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।
बिना बात किए निकल गए अल्लू
अल्लू अर्जुन साउथ सेंसेशन पहले से ही हैं। अब हिंदी दर्शकों के भी चहेते बन चुके हैं। सोमवार को वह संजय लीला भंसाली के ऑफिस मिलने पहुंचे। उनको पपराजी ने अपने कैमरों में कैद किया। अल्लू अर्जुन ने अपने फेवरिट ब्लैक कपड़े पहने हुए थे। वह बिना पोज दिए निकल गए। उनकी यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्लिप देखकर लोग दोनों की साथ में फिल्म आने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग मान रहे हैं कि यह फॉर्मल मीटिंग भी हो सकती है।
Icon StAAr @alluarjun met with Bollywood top director #SanjayLeelaBhansali @ Mumbai today.#AlluArjun @bhansali_produc pic.twitter.com/ElELV7ddpo
— VamsiShekar ON DUTY (@UrsVamsiShekar) March 14, 2022
पुष्पा पर बरसा दर्शकों का प्यार
बता दें कि अल्लू अर्जुन के पिता प्रोड्यूसर हैं। पुष्पा के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते वक्त अल्लू अर्जुन ने कहा था कि मेरे पिता हिंदी फिल्मों पर पैसा लगा रहे हैं लेकिन मुझे हिंदी फिल्मों में ले ही नहीं रहे। अल्लू अर्जुन की रीसेंट रिलीज पुष्पा वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं इसके हिंदी वर्जन ने अकेले 100 करोड़ से ज्यादा रुपये कमाए हैं। फिल्म के गाने, डायलॉग, ऐक्शन, रोमांस सब कुछ दर्शकों को काफी पसंद आया। वहीं इंस्टाग्राम पर भी अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग में लाखों नए फैन्स ऐड हुए हैं।
