Bollywood / ‘जरूरत से ज्यादा एटीट्यूड है अनुष्का में’, क्यों बोल रहे ट्रोलर्स

Zoom News : Oct 06, 2022, 04:06 PM
Anushka Sharma Troll: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही में अपने एक वीडियो को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। अनुष्का का ये वीडियो उनके किसी अपकमिंग प्रोजैक्ट्स से नहीं जुड़ हुआ बल्कि एयरपोर्ट स्पॉटिंग का है। दरअसल हाल ही में अनुष्का और विराट को उनकी बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर पैपराजी ग्रुप भी वहां मौजूद था। पैपराजी अनुष्का और विराट की तस्वीरें क्लिक करने लगा और फिर अचानक अनुष्का भड़क गईं। आइए जाने ऐसा क्या हुआ जो अनुष्का को पैपराजी पर गुस्सा आ गया और अब उन्हें कैमरामैन के साथ इस तरह के बर्ताव के लिए ट्रोल किया जा रहा है। 

वायरल हो रहा है अनुष्का का ये वीडियो 

अक्सर एयरपोर्ट पर विराट और बेटी वामिका के साथ अनुष्का को क्लिक किया जाता रहा है फिर पैपराजी ग्रुप पर उनके गुस्सा होने की वजह क्या थी। दरअसल, ये बात विराट और अनुष्का पहले भी कई बार जाहिर कर चुकें हैं कि वह नहीं चाहते कि वामिका की तस्वीरें क्लिक की जाएं। इस बार भी अनुष्का ने पैपराजी से इशारा करते हुए गुस्सैल स्वभाव में पूछा, ‘ये क्या कर रहे हो।’ अनुष्का के इस सवाल पर कैमरामैन ने कहा कि उन्होंने बेबी की फोटो नहीं क्लिक की है, वे सिर्फ उनकी और विराट की फोटो क्लिक कर रहे हैं। देखें ये वीडियो-

नेटिजन्स को नहीं पसंद आया अनुष्का का ये रवैया

अनुष्का के पैपराजी ग्रुप को लताड़ने वाले इस वीडियो से नेटिजन्स खासे नाखुश नजर आ रहे हैं। अनुष्का के इस बर्ताव के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘जरूरत से ज्यादा एटीट्यूड है।’ एक यूजर ने अनुष्का को घमंडी भी कहा। एक अन्य यूजर ने लिखा, इन्हें भाव देना बंद करें, इन्हें नॉर्मल लोगों की तरह ही ट्रीट किया जाए फिर देखना इन्हें....’

अनुष्का ने बेटी वामिका की तस्वीरें क्लिक ना करने पर पहले भी कहा है कि...

अनुष्का और विराट इस बारे में कई बार जिक्र कर चुके हैं कि उनकी बेटी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा था कि वह अपनी बेटी को उसकी जिंदगी आजादी से जीने देना चाहते हैं। वे उसे मीडिया और सोशल मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। ये बात कहते हुए कपल ने फैंस और मीडिया का उनकी बेटी की तस्वीरें पोस्ट ना करने को लेकर शुक्रियाअदा भी किया था।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER