बॉलीवुड / ऐक्टर अर्जुन कपूर ने ₹20 करोड़ में मुंबई में खरीदा स्काई-विला: रिपोर्ट

Zoom News : May 30, 2021, 03:46 PM
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के फैन्स के लिए गुड न्यूज सामने आई है। अर्जुन कपूर ने 4 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है, जहां से वर्ली सी लिंक का नजारा घर बैठे देखने को मिलेगा। अर्जुन का ये अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित है। 

क्या- क्या हैं सुविधाएं

अर्जुन कपूर  ने बांद्रा वेस्ट इलाके में सी-फेसिंग 4 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 26 फ्लोर की बिल्‍डिंग में पूल, जिम, पेट कॉर्नर, लाइब्रेरी, प्ले एरिया, मिनी गोल्फ कोर्स, स्पा सहित कई और सुविधाएं मौजूद हैं।

क्या है कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर के इस अपार्टमेंट की कीमत 20 से 23 करोड़ रुपये के बीच में है। वहीं इस अपार्टमेंट के लोकेशन की खास बात ये है कि यहां से मलाइका अरोड़ा के घर की दूरी काफी कम है। बता दें कि इससे पहले हाल ही में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्‍हा, जान्‍हवी कपूर, अमिताभ बच्‍चन जैसे कई सितारे नए मकान खरीदने को लेकर चर्चा में रहे हैं।

अर्जुन के प्रोजेक्ट्स

बात अर्जुन के फिल्मी करियर की करें तो हाल ही में वो 'संदीप और पिंकी फरार' और 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आए थे। वहीं बात उनकी आगामी फिल्मों की करें तो वो जल्दी ही 'भूत पुलिस' और 'एक विलेन 2' में नजर आएंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER