Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस नेता ज्योति मिर्धा और सवाई सिंह चौधरी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने कमल का दामन थामा।
#WATCH | Former Congress leader Jyoti Mirdha and Sawai Singh Chaudhary join BJP in the presence of Rajasthan BJP state president CP Joshi, in Delhi. pic.twitter.com/RRTG0jXpwf
— ANI (@ANI) September 11, 2023
कांग्रेस टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं मिर्धा
राजस्थान विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा सियासी घटनाक्रम है। ज्योति मिर्धा को राजस्थान के एक बड़े जाट चेहरे के रूप में देखा जाता है। ज्योति मिर्धा नागौर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। 2009 में मिर्धा के लिए सोनिया गांधी प्रचार भी कर चुकी हैं। वहीं, सवाई सिंह खींवसर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वे रिटायर्ड आईपीएस (IPS) हैं।
नागौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है बीजेपी
ज्योति मिर्धा नागौर से पूर्व कांग्रेस सांसद हैं। मिर्धा के बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी को नागौर सीट पर मजबूत उम्मीदवार मिल गया है। बीजेपी उन्हें नागौर लोकसभा सीट से चुनाव में उतार सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में ज्योति मिर्धा कांग्रेस से लोकसभा उम्मीदवार थीं। वे NDA उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल से हार गई थीं। हनुमान बेनीवाल बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़े थे। अब उनका बीजेपी से गठबंधन टूट चुका है। ऐसे में बीजेपी को नागौर से मजबूत चेहरे की तलाश थी।
