Bihar Elections 2025 / पहले चरण में 18 जिलों 2020 से ज्यादा मतदान, किस जिले में कितनी वोटिंग, देखें लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 2020 की तुलना में औसतन सात प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। सभी प्रमुख दलों ने बढ़े हुए मतदान को अपने पक्ष में बताया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी बढ़ गई है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में शामिल सभी 18 जिलों में 2020 की तुलना में ज्यादा मतदान हुआ। इन जिलों में औसतन सात फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में बंपर मतदान हुआ। 18 जिलों की 121 सीटों पर बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे। सभी 18 जिलों में 2020 की तुलना में ज्यादा मतदान हुआ। इसके बाद सभी दलों के नेताओं ने दावा किया कि लोगों ने उनके पक्ष में जमकर मतदान किया है। इसी वजह से वोट प्रतिशत बढ़ा है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पहले फेज की वोटिंग के बाद कहा कि एनडीए पहले चरण की 121 में से सौ सीटें जीतेगा। वहीं, चिराग पासवान ने भी कह दिया है कि फर्स्ट फेज के बाद ये तय है बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

पहले फेज की बंपर वोटिंग पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान सामने आया है। संजय झा ने कहा कि ज्यादा वोटिंग एनडीए सरकार की वोटिंग के लिए हुई है, जब जब ज्यादा वोटिंग हुई है, तब-तब सरकार की वापसी हुई है। जेडीयू नेता ने कहा महिलाओं ने भारी संख्या में मतदान किया है और सुरक्षा, सुशासन के नाम पर वोट हुआ है।

महागठबंधन के दावे

पहले फेज की वोटिंग के बाद महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव का कहना है कि बंपर वोटिंग से महागठबंधन की जीत पर मुहर लग गई है। वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा दिया कि पहले फेज के बाद ये तय है कि बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के लिए कोई जगह नहीं है। पहले फेज में बंपर वोटिंग पर प्रशांत किशोर ने कहा कि इस चुनाव में सिर्फ महिला नहीं, बल्कि प्रवासी मजदूर भी एक्स फैक्टर हैं। बिहार में 60 फीसदी से ज्यादा जनता बदलाव चाहती है। इस बार जनता ने नए विकल्प के लिए वोट किया है।

जिलावार मतदान प्रतिशत और वृद्धि

नीचे दी गई लिस्ट में सभी 18 जिलों का 2020 और 2025 का मतदान प्रतिशत तथा अंतर दिखाया गया है। औसतन 7.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो मतदाताओं के उत्साह को दर्शाती है। सबसे ज्यादा वृद्धि मुंगेर में 12.1% रही, जबकि गोपालगंज और लखीसराय में 9% से अधिक का उछाल देखा गया।

जिला                 2020 चुनाव2025 चुनावअंतर
बेगूसराय61.7% 69.5% +7.8%
भोजपुर53.4%58.9%+5.5%
बक्सर56.1%61.8%+5.7%
दरभंगा57.7%63.3%+5.6%
गोपालगंज57.3%66.5%+9.2%
खगड़िया61.2%67.6%+6.4%
लखीसराय55.3%65.0%+9.7%
मधेपुरा64.1%69.0%+4.9%
मुंगेर51.1%63.2%+12.1%
मुजफ्फरपुर63.0%71.4%+8.4%
नालंदा54.0%59.3%+5.3%
पटना51.9%58.4%+6.5%
सहरसा60.4%69.1%+8.7%
समस्तीपुर61.2%71.2%+10.0%
सारण56.1%63.6%+7.5%
शेखपुरा56.4%61.7%+5.3%
सीवान56.1%60.5%+4.4%
वैशाली62.7%67.6%+4.9%