बॉलीवुड / Bipasha Basu ने बताया इस Contestant को विनर, सोशल मीडिया पर होने लगा ट्रेंड

Zoom News : Feb 12, 2021, 09:44 PM
Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 फिनाले का वक्त करीब आ रहा है। लोगों के कायासों का दौर भी तेज होता जा रहा है। आखिरबिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का विजेता कौन होगा। आपको बता दें कि अब बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के फैंस और फॉलोअर्स  खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। हाल ही में इस कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रियल्टी शो को लेकर बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने भी अपना पक्ष रखा है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टीवी रियल्टी शो की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को बिग बॉस 14 का विनर तक बता दिया।

बिपाशा बसु करती बिग बॉस को फॉलो

बता दें कि बीते साल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह (Arti Singh) को जमकर सपोर्ट किया था। आरती सिंह बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की अच्छी दोस्त हैं। बीते साल आरती सिंह को घर में सपोर्ट करने के लिए करण सिंह ग्रोवर तक ने बिग बॉस के घर में एंट्री की थी।

 नॉमिनेटेड हैं रुबीना दिलाइक

बिग बॉस 14 के घर में रुबीना दिलैक ने अपने पति अभिनव शुक्ला संग बदतमीजी करने के लिए राखी सावंत से ऊपर बाल्टी भरकर पानी फेंक दिया था। जिसके बाद उन्हें बिग बॉस 14 ने पूरे शो के लिए नॉमिनेट कर दिया था। यही वजह है कि बीते दिन टिकट टू फिनाले टास्क जीतने के बावजूद भी रुबीना दिलैक पहली फाइनलिस्ट नहीं बन पाईं थी। मगर बिग बॉस से मिले विशेषाधिकार के चलते उन्होंने निक्की तंबोली को जरुर फिनाले में भेज दिया था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER