Punjab News / पंजाब में शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना- पिछली सरकारें खा जाती थी ये पैसा- CM केजरीवाल

Vikrant Shekhawat : Nov 27, 2023, 05:27 PM
Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की सरकार हम गुरु नानक देव जी के आदर्शों के हिसाब से चला रहे हैं। पंजाब में आज से तीर्थ योजना की शुरुआत की जा रही है। इसमे सारा खर्च सरकार उठाएगी। ट्रैन और बस दोनों से यात्रा होगी। केजरीवाल ने कहा कि मैं सोच रहा था कि देश को आज़ाद हुए 75 साल हो गए। आज तक किसी सरकार ने ऐसी यात्रा नहीं कराई। सबसे पहले दिल्ली में हमने इसकी शुरुआत की थी। 

"यही पैसा पुरानी सरकार वाले खा जाते थे"

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम अभी तक 80 हज़ार लोगों को तीर्थ यात्रा पर ले जा चुके हैं। जो पैसा हम तीर्थ यात्रा पर खर्च कर रहे हैं, वही पैसा पुरानी सरकार वाले खा जाते थे। हम गुरु साहब के संदेश, दीन दुखियों की सेवा कर रहे हैं। आज पंजाब में हर जगह मोहल्ला क्लीनिक खोल रहे हैं। आज पंजाब के सारे स्कूलों में कुछ ना कुछ काम चल रहा है। गरीब लोगों का फ्री इलाज कराना, गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देना और तीर्थ यात्रा करना पुण्य का काम है।

सीएम मान बोले- पहली यात्रा हुजूर साहेब की

वहीं इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज बहुत पवित्र दिन है। हम गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व मना रहे हैं। पंजाब सरकार ने फैसला किया कि एक पुण्य का काम करेंगे। इसलिए हमने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा को शुरू किया। पहली यात्रा हुजूर साहेब की है, इसके तहत कुल 13 ट्रेनें जाएगीं। आज पहली ट्रैन जा रही है, जिसमे 1040 यात्री होंगे। इस ट्रैन में डॉक्टर्स भी होंगे। इसमें 300 यात्री अमृतसर से, 220 यात्री जालंधर से और 520 यात्री धुरी से जा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि धुरी मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि भी है। मेरा ये सौभाग्य है।

"ट्रेन के अलावा बस से भी यात्रा कराएंगे"

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि तीर्थ यात्रा दिल्ली से शुरू हुई थी, केजरीवाल जी ने इसकी शुरुआत की थी। हम ट्रेन की तरह बस से भी यात्रा कराएंगे।  इसके साथ ही घर-घर जाकर आटा-दाल देने का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। (डोर स्टेप डिलीवरी) 28 से हमारे विधानाभ का सत्र है। ये सत्र लाइव होगा। लोगों को पता चलेगा कि उनके चुने हुए विधायक सवाल क्या पूछते हैं। ये पहली बार होगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER