मध्य प्रदेश / एमपी में चलती ऐम्बुलेंस से गिरा कोविड-19 मरीज़ का शव

विदिशा (मध्य प्रदेश) में चलती ऐम्बुलेंस से कोविड-19 मरीज़ का शव सड़क पर गिरने का एक वीडियो सामने आया है। मेडिकल कॉलेज के डीन सुनील नंदेश्वर ने कहा, "यह घटना आज सुबह हुई...जब अस्पताल के कर्मचारी शव को दाह-संस्कार के लिए ले जा रहे थे...ऐम्बुलेंस पुरानी थी, जिसे एक एनजीओ ने दान दिया था...उसका दरवाज़ा टूटने के चलते ऐसा हुआ।"

विदिशा: करीब 10 दिन पहले एक ही मरीज को दो बार चर्चा में आए मध्य प्रदेश में विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज ने नया कारनामा किया है। इस बार अस्पताल में कोविड शव के साथ लापरवाही का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल के शव वाहन से शव सड़क पर गिर गया और वाहन आगे बढ़ गया। वहां खड़े लोगों ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद शव वाहन रुका और शव को दोबारा उसमें रखा गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शव वाहन में एक बार में दो शव रखे जा सकते हैं। अस्पताल के कर्मचारियों ने लापरवाही करते हुए इसमें तीन शव रख दिए थे, जो स्ट्रेचर पर थे। शव वाहन जैसे ही चली तो स्ट्रेचर आपस में टकराए और उसका दरवाजा खुल गया। इसके चलते शव बीच सड़क पर गिर गया।

शव को दोबारा वाहन में रखने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है और अस्पताल की लापरवाही की चर्चा हो रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER