Drugs Case: सुशांत केस में ड्रग केस में आज दीपिका से NCB ने 5 घंटे लंबी पूछताछ की, पूछताछ में कई बड़े राज निकलकर सामने आये। दीपिका पादुकोण से एनसीबी की पूछताछ पूरी हो गई है। दीपिका से करीब साढ़े पांच घंटे सवाल जवाब हुए। दीपिका ने पूछताछ में ड्रग चैट की बात मान ली है, लेकिन उन्होंने खुद ड्रग लेने से इनकार कर दिया है। हालांकि सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि एनसीबी दीपिका के जवाबों से अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है।
एनसीबी सूत्रों ने कहा है कि दीपिका पादुकोण से फिलहाल दोबारा पूछताछ नहीं होगी। सूत्रों का कहना है कि अगर ज़रूरत पड़ी तो बाद में बुलाया जाएगा, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में उनसे कोई पूछताछ नहीं होगी। दीपिका और करिश्मा एनसीबी की टीम के सामने पूरी तैयारी के साथ आई थीं। सूत्र ने कहा कि दीपिका सीधा जवाब देने से बच रही थीं।
#WATCH Actor Deepika Padukone leaves from Narcotics Control Bureau's (NCB) Special Investigation Team (SIT) office after almost five hours#Mumbai pic.twitter.com/VLuTHNQv9h
— ANI (@ANI) September 26, 2020
रकुलप्रीत सिंह ने ड्रग्स चैट की बात कबूली
रकुलप्रीत सिंह ने एनसीबी के सामने कबूल किया है कि उन्होंने साल 2018 में रिया के साथ ड्रग्स चैट की थी। उन्होंने माना है कि रिया चक्रवर्ती के साथ उनकी ड्रग्स चैट हुई थी। रकुलप्रीत ने एनसीबी को बताया कि रिया चैट में अपना सामान मंगवा रही थीं। रकुलप्रीत ने बताया कि रिया का सामान (ड्रग्स) मेरे घर था। फिलहाल रकुलप्रीत ने ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर दिया है।
