MI vs DC / मुंबई के खिलाफ दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया- देखें प्लेइंग 11

Zoom News : Apr 07, 2024, 03:09 PM
MI vs DC: IPL 2024 में आज डबल हेडर यानी दो मुकाबले खेले जाएंगे। रविवार का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टीम में झाय रिचर्डसन और बैटर कुमार कुशाग्र को मौका मिला है। मुंबई इंडियंस में सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है।

मुंबई इंडियंस इस सीजन एक भी मैच नहीं जीत सकी है। जबकि दिल्ली को इकलौती जीत CSK के खिलाफ विशाखापट्टनम में 20 रन से मिली। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली 9वें नंबर पर और मुंबई आखिरी पायदान पर है।

दिल्ली ने टॉस जीता

मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम में दो बदलाव हैं। रसिख डार सलाम की जगह ललित यादव और चोटिल मिचेल मार्श की जगह झाय रिचर्डसन की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है। मुंबई में चार विदेशी खिलाड़ी- टिम डेविड, गेराल्ड कोएट्स, मोहम्मद नबी और रोमारिया शेफर्ड हैं। सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है। वह नमन धीर की जगह टीम में आए हैं। वहीं, नबी को डेवाल्ड ब्रेविस और शेफर्ड को मफाका की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्त्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER