Taarak Mehta / 'तारक मेहता' से दिशा वकानी का पत्ता साफ? अब ये एक्ट्रेस निभाएंगी दयाबेन का रोल

Zoom News : Jun 23, 2021, 09:14 AM
Taarak Mehta | रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) आज सबसे ज्यादा लोकप्रिय धारावाहिक माना जाता है। लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। एक वक्त था जब टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) टीआरपी के झंडे गाढ़ रहा था और इस शो की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) को इसी शो ने घर-घर में लोकप्रियता दिलवाई। दिव्यांका (Divyanka) इन दिनों केप टाउन में हैं और अपने अगले शो की शूटिंग कर रही हैं।

दिव्यांका करेंगी तारक मेहता में काम?

इसी बीच दिव्यांका (Divyanka) से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) को टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehata Ka Ooltah Chashma) में दयाबेन का रोल ऑफर किया गया था। हालांकि उन्होंने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया। हालांकि इस बारे में अभी तक दिव्यांका (Divyanka Tripathi Dahiya) की तरफ से कोई बयान नहीं आया है और इस खबर में कितना दम है इस बात की पुष्टि भी दिव्यांका ही करेंगी।

दिशा ने छोड़ा तारक मेहता का साथ?

बता दें कि ये खबरें उस वक्त आई हैं जब दिशा वकानी (Disha Vakani) के शो में वापसी करने को लेकर लगातार कई तरह की बातें कही जा रही हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehata Ka Ooltah Chashma) में दिशा वकानी (Disha Vakani) का किरदार शो के सबसे कामयाब और मशहूर किरदारों में से एक है। दिशा वकानी में शो में दयाबेन का किरदार निभाती हैं जिसके बोलने के अंदाज से लेकर मजेदार एक्सप्रेशन्स तक सब कुछ पसंद किया जाता है।

खतरों के खिलाड़ी में आएंगी नजर

बात करें दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की तो वह इन दिनों अपकमिंग रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron ke Khiladi 11) की शूटिंग में बिजी हैं। शो में दिव्यांका कैसा परफॉर्म करेंगी ये तो वक्त के साथ साफ हो जाएगा लेकिन उनके शो में आने से इस शो कि डिमांड और पॉपुलैरिटी दोनों में ही चार चांद लग गए हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER