Health / Corona Vaccine के बाद 3 दिन तक न करें SEX, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी ये चेतावनी

Zoom News : Jul 11, 2021, 04:33 PM
मास्को: कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने वाले लोगों को अभी तक खान-पान पर ध्यान देने और कुछ दिन आराम करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन रूस (Russia) के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बड़ा बयान देते हुए वैक्सीन लगवाने के बाद कम से कम 3 दिन तक सेक्स (Sex) से दूर रहने की सलाह दे डाली है।


सेक्स ना करने के पीछे क्या वजह?

सेराटोव के उप स्वास्थ्य मंत्री डॉ। डेनिस ग्रेफर का कहना है कि, 'सेक्स करने के बाद शारीरिक तनाव बढ़ जाता है जो इस समय ठीक नहीं है। हर कोई यह बात जानता है कि सेक्स के दौरान बहुत ज्यादा एनर्जी कंजम्पशन होता है। इसलिए हम लोगों को इससे बचने की चेतावनी देते हैं। वैक्सीन लगने के बाद अगले 3 दिन तक सेक्स करने सहित सभी तरह की शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए।

ज्यादा सेक्स हो सकता है खतरनाक

हालांकि, उनके इस दावे की एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने आलोचना की है। उन्‍होंने वैक्सीनेशन के बाद सेक्स का जिक्र करते हुए कहा कि आप इसे कर सकते हैं, बस इसे सावधानी से करें। उन्होंने यह भी कहा कि रूसियों को सामान्य समझ होनी चाहिए और इसे ज्यादा नहीं करना चाहिए। बता दें कि रूस में इससे पहले भी लोगों को वैक्सीनेशन के तुरंत बाद वोदका पीने, ध्रूमपान करने और सौना स्टीम बाथ लेने से बचने को कहा गया था।


रूस में सिर्फ 13% लोगों ने ली वैक्सीन

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस की दो वैक्सीन बनाने के बाद भी रूस दुनिया में सबसे कम टीकाकरण करने वाले देशों में से एक है। यहां केवल 13 फीसदी लोगों को ही कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज दी गई है। जबकि, बाकी के यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा औसतन 30 फीसदी के ऊपर है। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार के लिए रूस को आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER