IND vs ENG / पहली पारी में 284 रन पर धेर हुई इंग्लैंड की पारी, जोंनि बेयरस्टो ने लगाया शतक

Zoom News : Jul 03, 2022, 07:48 PM
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल चल रहा है। पहली पारी में भारतीय टीम ने 416 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 284 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जॉनी बेयरस्टो ने बनाए। उन्होंने 106 रनों की पारी खेली। वहीं, टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 132 रनों की बढ़त मिली है।

इंग्लैंड के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे जॉनी बेयरस्टो ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ दिया। उन्होंने 140 गेंद का सामना किया और 106 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 2 छक्के निकले। बेयरस्टो को मोहम्मद शमी ने आउट किया और उनका कैच विराट कोहली ने लपका। टेस्ट क्रिकेट में यह बेयरस्टो की लगातार तीसरी सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 136 और 162 के स्कोर बनाए थे। 2022 में इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने 5 शतक लगाए हैं।

शार्दूल ठाकुर को मिली बड़ी सफलता

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को शार्दूल ठाकुर ने आउट किया। स्टोक्स शार्दूल की गेंद को मिड-ऑफ बांउड्री के पार भेजना चाहते थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने उनका शानदार कैच लपक लिया। स्टोक्स ने 36 गेंद में 25 रन बनाए। इससे पहले मोहम्मद शमी की गेंद पर शार्दूल ठाकुर ने स्टोक्स का एक आसान कैच भी छोड़ा था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER