Lok Sabha Elections / भारत जोड़ो न्याय यात्रा से गठबंधन तक...कांग्रेस की खरगे-राहुल बैठक में क्या बना प्लान

Zoom News : Jan 04, 2024, 07:30 PM
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालेंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक की. इस बैठक में सारे प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता उपस्थित थे. बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रणनीति बनाई गई. साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई. वहीं, खरगे ने महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं के साथ भी बैठक की. बैठक में खरगे ने महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के साथ इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ सहयोग से चुनाव लड़ने की बात कही, लेकिन आखिरी फैसला महाराष्ट्र कांग्रेस का ही होगा.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 14 तारीख से भारत न्याय यात्रा के बारे में बातचीत हुई. आज कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 3 घंटे की बैठक की है. आज सारे प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता मौजूद थे. लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए चर्चा हुई.

राहुल गांधी शुरू करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जो हुई थी, वो परिवर्तनकारी पदयात्रा निकली थी. देश में भारी बदलाव हुआ. संगठन में नई जान आई. यात्रा का नाम- भारत जोड़ो न्याय यात्रा है.

उन्होंने कहा कि मणिपुर में 107 किलोमीटर यात्रा होगी. यह यात्रा 4 जिले, 2 लोकसभा, 11 विधानसभा कवर करेंगे. वह डेढ़ दिन रहेंगे. नागालैंड में 257 किलोमीटर की यात्रा होगी. 5 जिले कवर होगी और 2 दिन में रहेंगे. असम में 833 कवर होगा. 8 दिन रहेंगे.17 जिले कवर होंगे.

लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की सीटों के बंटवारे पर चर्चा

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर आज की बैठक में प्रारंभिक चर्चा हुई. बालासाहेब थोराट, नाना पटोले और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच चर्चा हुई.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर पहला फैसला राज्य स्तर पर होगा और इस पर मुहर दिल्ली में लगेगी. बैठक में राज्य में पार्टी की मजबूती पर भी चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने खरगे को जानकारी दी कि कांग्रेस कितनी सीटें चुनाव में जीत सकती है, लेकिन चुनाव सहयोगियों के साथ लड़ना चाहिए. खरगे ने दोनों नेताओं को सलाह दी. बैठक के बाद बालासाहेब थोराट मुंबई के लिए रवाना हो गए.

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER