बॉलीवुड / जबरन किस करने से लेकर थप्पड़ मारने तक, विवादों से रहा है मीका सिंह का पुराना नाता, जानिये…

Jansatta : Jun 10, 2020, 01:42 PM
Mika Singh Birthday: शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और अक्षय कुमार के लिए फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके मीका सिंह का कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना औऱ गहरा रिश्ता है। चाहे किसी को थप्पड़ मारने की बात हो या फिर सरेआम किस करने की बात हो, मीका का नाम सबसे पहले याद आता है। मीका सिंह ने लाइफ में नाम शोहरत इज्जत सब कमाई है लेकिन उनके नाम कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज भी रही हैं।

मीका ने कुछ समय पहले अचानक ही एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था। ये घटना दिल्ली की है। मीका ने इस दौरान बताया था कि डॉक्टर ने मीका के साथ बदतमीजी की थी, तो उन्होंने भी डॉक्टर को सबक सिखाया और एक थप्पड़ जड़ दिया। दूसरा वाकया तब का है जब मीका सिंह कुछ सालों पहले धूमधाम से अपना जन्मदिन मना रहे थे। उस पार्टी में मशहूर डांसर और आइटम गर्ल राखी सावंत को भी इनवाइट किया गया था। राखी सावंत लाल रंग की बोल्ड ड्रेस में मीका की बर्थडे पार्टी में उन्हें विश करने पहुंची थीं। राखी सावंत के साथ उनके भाई भी मौजूद थे। उस वक्त मीका सिंह को जोश चढ़ा और उन्होंने राखी को पकड़ कर जबरन किस कर लिया था।

राखी सावंत और मीका सिंह की ये एक बहुत बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी थी। जिसका जिक्र आज भी होता है। राखी इस वाकया के बाद मीका से बहुत नाराज हो गई थीं। वहीं मीका सिंह ने इस घटना पर एक गाना तक बना डाला था। मीका ने मीत ब्रदर्स के साथ मिल कर-‘ए भाई तूने पप्पी क्यों ली ‘ गाना बना डाला था। गाना सुपरहिट रहा। लेकिन राखी इस गाने को देख कर काफी चिढ़ गई थीं।

इसके अलावा मीका सिंह पर धोखाधड़ी करने का आरोप भी लगा था। खबर थी कि मीका ने अहमदाबाद की एक इंवेंट कंपनी के साथ 27 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका ने नक्षत्र प्राइवेट लिमिटिड कंपनी के एक इंवेंट में पैसों की हेराफेरी की थी। इसके बाद उनपर केस भी किया गया था। बता दें, मीका सिंह ने बॉलीवुड नें एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। मीका सलमान खान के लिए जुम्मे की रात है, शाहरुख खान के लिए हैप्पी न्यू इयर का एक गाना औऱ अक्षय कुमार के लिए ‘भूतनी के’ जैसेस हिट गाने गा चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER