Khatron Ke Khiladi 11 / निक्की तंबोली से लेकर राहुल वैद्य तक यह सेलिब्रिटी खतरों के खिलाड़ी में आएंगे नजर - देखें पूरी लिस्ट

Zoom News : Apr 11, 2021, 09:16 AM
Khatron Ke Khiladi 11: टीवी जगत के एडवेंचर से भरपूर शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) ने दस्तक दे दी है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक में इस शो का बज बना हुआ है। सलमान खान (Salman Khan) के  'बिग बॉस' (Bigg Boss) की तरह ही लोगों को साल भर बेसब्री से रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस धमाकेदार शो का इंतजार रहता है। तो अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने जा रही हैं। 

निक्की तंबोली

'बिग बॉस 14' में अपने हुस्न और दिगाम से लोगों की फेवरेट बनीं एक्ट्रेस निक्की तंबोली एक बार फिर रियलिटी शो के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। दर्शकों को इस बार उनकी अदाएं नहीं बल्कि हौसला देखने को मिलने वाला है। 

राहुल वैद्य

'बिग बॉस 14' के रनरअप राहुल वैद्य को लेकर बीते दिन ही खबर आई थी कि वह इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस शो के लिए उन्होंने डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' के ऑफर को ठुकराया है। 

सौरभ राज जैन

टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर सौरभ राज जैन अब एडवेंचर करते नजर आने वाले हैं।

वरुण सूद

इस बार 'रोडीज' फेम हुए हैंडसम हंक वरुण सूद से भी 'खतरों के खिलाड़ी 11' के मेकर्स की बात चल रही है। खबर की मानें तो उनका आना भी तकरीबन तय है। 

आस्था गिल

बादशाह के फेसम सॉन्ग 'डीजे वाले बाबू' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं सिंगर आस्था गिल 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हिस्सा ले सकती हैं। खबर है कि आस्था से कुछ ही समय पहले मेकर्स की बात हुई है। 

अभिनव शुक्ला

'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट और विनर रुबीना के पति अभिनव शुक्ला भी रोहित शेट्टी के शो में नजर आ सकते हैं। पूरे 'बिग बॉस' में अभिनव ने लोगों का ध्यान खींचा वहीं अब वह इस शो में स्टंट करने वाले हैं।

एजाज खान

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद, 'बिग बॉस 14' में अपने खेल के लिए प्यार पाने वाले कलाकार एजाज खान काफी डेयरिंग हैं। उन्हें 'बिग बॉस' में काफी पसंद किया गया है इसलिए 'खतरों के खिलाड़ी' के मेकर्स ने उनसे कॉन्टेक्ट किया है। 

अर्जुन बिजलानी

फेमस होस्ट और क्यूट एक्टर अर्जुन बिजलानी के भी शो में आने की बात पक्की मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार वह इस शो में शामिल होने के लिए सहमति जता चुके हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER