बॉलीवुड / रणवीर से आयुष्मान तक, जब ऑडिशन देते नजर आए ये 6 सेलेब्स

Zoom News : Jul 17, 2022, 07:43 PM
बॉलीवुड | किसी भी फिल्म में किसी भी किरदार को चुनने के लिए ऑडिशन देने पड़ते हैं। एक ही किरदार के लिए कई एक्टर्स ऑडिशन देते हैं, जिसके बाद किसी एक की किस्मत में रोल आता है। जैसे जैसे सेलेब्स के नाम बड़े होते जाते हैं, वैसे अधिकतर सेलेब्स ऑडिशन देना छोड़ते जाते हैं और सीधे उनके हिस्से में फिल्में आने लगती हैं। लेकिन इन सभी सितारों की शुरुआत ऑडिशन्स देकर ही होती है। इस लिस्ट में आपको दिखाते हैं आज के बड़े सेलेब्स की थ्रोबैक ऑडिशन टेप्स, जब किरदारों के लिए ऑडिशन देते नजर आए सेलेब्स।

आलिया भट्ट: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटिड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के साथ ही साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी खूब चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। आलिया के लिए उनका सिनेमाई सफर जरूर आम लोगों के मुताबिक आसान रहा, लेकिन एक्ट्रेस ने इस सफर में अपनी जान फूंक दी और खुद को एक दमदार एक्ट्रेस के तौर पर साबित किया। आलिया की सॉलिड एक्टिंग लिस्ट फिल्मों में हाईवे, 2 स्टेट्स, डियर जिंदगी, राजी, गली ब्वॉय और गंगूबाई काठियावाड़ी शामिल है। देखिए आलिया का फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए ऑडिशन...

रणवीर सिंह: अपनी एनर्जी से हर किसी को अट्रैक्ट करने वाले सुपर एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह  अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रणवीर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अपने कलरफुल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रणवीर के खाते में गोलियों की रासलीला- रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, दिल धकड़ने दो, सिंबा और गली ब्वॉय जैसी हिट फिल्में शुमार है। रणवीर ने फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू किया था, जिसका ऑडिशन टेप नीचे है।

अनुष्का शर्मा: अनुष्का शर्मा ने फिल्म रब ने बनी दी जोड़ी से डेब्यू किया था, जिस में उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म में अनुष्का की मासूमियत को दर्शकों ने पसंद किया था। अनुष्का वक्त के साथ आगे बढ़ीं और एक्टिंग के साथ ही बतौर प्रोड्यूसर भी दम दिखाया। अनुष्का ने इंटरव्यूज में बताया था कि वो 3 इडियट्स के लिए ऑडिशन दे चुकी हैं, हालांकि बात बनी नहीं और ये किरदार करीना कपूर खान के खाते में चला गया।

कृति सेनन: टाइगरश्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती से डेब्यू करने वालीं कृति सेनन ने भी एक अच्छा नाम बना लिया है। डेब्यू के लिए कृति को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर मिला था। कृति के खाते में कुछ हिट और कुछ फ्लॉप फिल्में शुमार हैं। यूट्यूब पर कृति सेनन का भी ऑडिशन टेप मौजूद है।

जैकलीन फर्नांडिस: सलमान खान, अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे एक्टर्स के साथ काम कर चुकीं जैकलीन फर्नांडिस को बतौर एक्ट्रेस तो खास पहचान नहीं मिली है, लेकिन क्यूटनेस और बोल्ड अंदाज से वो दिल जीत लेती हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो से कोर्स किया, जिसके बाद उन्हें रितेश संग बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिला। जैकलीन फर्नांडिस को इस ऑडिशन टेप  में पहचानना थोड़ा मुश्किल होगा। बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस के खाते में कई बड़ी फिल्में शुमार हैं।

आयुष्मान खुराना: मल्टी टैलेंटिड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी दम पर अपने लिए एक बड़ा और अलग मुकाम बनाया है। आयुष्मान खुराना के खाते में कई लीग से हटकर दमदार फिल्में हैं, जिनके लिए फैन्स उन्हें पसंद करते हैं। ड्रीम गर्ल, बधाई हो, अंधाधुन और विक्की डोनर जैसी फिल्मों में आयुष्मान खुराना ने बेहतरीन एक्टिंग से जलवा बिखेरा। आयुष्मान खुराना के लिए भी शुरुआती सफर आसान नहीं था, देखें उनका ऑडिशन टेप।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER