Virat Kohli Kiss Video: 'Virat Kohli' की फैन फॉलोइंग की तो कोई तोड़ ही नहीं है। सिर्फ भारत में ही नहीं विराट कोहली को पूरी दुनिया में लोग बहुत प्यार करते हैं। विराट क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ीयों में से एक हैं। लड़कियां जितना उनके खेल को पसंद करती हैं उससे कहीं ज्यादा वह उनकी चार्मिंग पर्सनालिटी पर मरती हैं। विराट के फैंस उनके सपोर्ट में हमेशा रहते हैं। चाहे उनका गेम अच्छा हो या बुरा। कुल मिलाकर क्रिकेट में विराट कोहली जैसी किस्मत शायद ही किसी की रही होगी। फैंस विराट की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।
Virat Kohli की स्टैच्यू को Kiss करने लगी महिला
फैंस के दिवानेपन का आप अंदाजा इस वीडियो को देखकर ही लगा सकते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप एक महिला को दिल्ली के मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में विराट कोहली के स्टैच्यू को चूमते हुए देख सकते हैं। विराट की ये फैन पहले उनके स्टैच्यू के गले के चारो ओर अपनी हाथ रखती है और फिर स्टैच्यू की आंखों में देखकर उसे Kiss करने लगती है। ये मिस्ट्री गर्ल ऐसा कर के बहुत ही खुश नजर आ रही है।
Yeh dekhne se pehle main mar kyu nahi gayi😭😭😭😭 pic.twitter.com/vpTjmGXNUy
— Viratian forever! (@viratdiaries_) February 19, 2023
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो के वायरल होने के बाद विराट के फैंस और इंटरनेट यूजर्स का दिल टूट गया। महिला फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कह रही हैं कि ये देखने से पहले मैं मर क्यों नहीं गई। वहीं कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा- हे भगवान ये देखने से पहले मेरी आंखे क्यों नहीं चली गई। कुछ लोगों ने तो लड़की की शिकायत अनुष्का शर्मा से कर दी। एक यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा अनुष्का।
