मध्य प्रदेश / लड़की ले गई अपनी अपनी 'गर्लफ्रेंड' को कोचिंग से भगाकर, घरवालो ने लगाए ये आरोप

Zoom News : Mar 26, 2021, 11:48 AM
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की पर दूसरी लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगा है। गायब हुई लड़की के घरवालों ने उसकी सहेली पर अपहरण का आरोप लगाया है। उधर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। हालांकि तीन दिन लापता रहने के बाद अब लड़की मिल गई है। दरअसल, 22 मार्च को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 20 साल की युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अगले दो दिन तक उसकी कोई जानकारी नहीं लगी तो परिजन 24 मार्च की दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचे, उन्होंने उसकी ही दोस्त पर अपहरण करने के आरोप लगाते हुए तलाशने की गुहार लगाई।

इसके बाद पुलिस ने बुधवार शाम को लड़की को सही सलामत ढूंढ लिया और अब वो उससे पूछताछ कर रही है। एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया कि लड़की को बरामद किया गया है उससे पूछताछ की जा रही है। उसके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि दोनों लडकियां समलैंगिक हैं और दोनों सहमति के आधार पर भागी हैं। सिविल लाइन के संजय नगर में रहने वाली लड़की को खुरई की उसकी दोस्त पर ही कोचिंग से लौटते समय अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है। फिलहाल अभी इस मामले में पुलिस की पूछताछ चल रही है। 

गुम हुई लड़की के पिता का कहना है कि मेरी बेटी दो दिन से लापता थी। उसकी सहेली लड़की उसे कोचिंग से ले गई थी। वहीं लड़की की मां ने आरोप लगाया कि एसपी साहब बोल रहे हैं जांच करवा रहे हैं लेकिन पुलिस से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER