IPL 2022 / रियान पराग और हर्षल पटेल के बीच हुई झड़प, जड़े थे दो छक्के

Zoom News : Apr 26, 2022, 10:55 PM
IPL 2022 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स यानी आरआर के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 39वे मैच की पहली पारी के बाद आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल और राजस्थान के बल्लेबाज रियान पराग के बीच झड़प देखने को मिली। आखिरी ओवर में रियान पराग ने दो छक्के और एक चौके के साथ 18 रन बटोरे थे। 

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग ने हर्षल पटेल के ओवर की और पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा और इसी के साथ वे डगआउट की ओर जाने लगे, लेकिन हर्षल पटेल ने कुछ बोल दिया। इसके बाद रियान पराग ने पलटकर जवाब दिया तो दोनों के बीच गहमागहमी देखने को मिली। राजस्थान रॉयल्स के एक सदस्य ने आकर बीच-बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। 

रियान पराग ने हर्षल पटेल द्वारा किए गए 20वें ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं लिया, लेकिन अगली गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा। फिर तीसरी गेंद पर दो रन बटोरे और फिर चौथी गेंद पर छक्का जड़कर 29 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना, लेकिन डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट की आखिरी गेंद पर रियान पराग ने छक्का जड़ दिया। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER