नई दिल्ली. भारत के गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा है कि “स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekanand) जी एक राष्ट्रभक्त संत, महान विचारक और असाधारण वक्ता थे जिन्होंने न सिर्फ भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल दिया बल्कि संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के गुणों से पल्लवित किया।” स्वामी विवेकानंदजी की पुण्यतिथि पर उन्होंने कहा कि विवेकानंद की शिक्षा, सार्वभौमिक भाईचारे और आत्म-जागृति के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक है, जितने उस समय थे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा “स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं की क्षमता और परिवर्तनकारी शक्ति पर बहुत विश्वास था। उनका मानना था कि युवा वर्ग ही आने वाले समय में राष्ट्र के विकास को सही दिशा और शक्ति देगा।”
स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं की क्षमता और परिवर्तनकारी शक्ति पर बहुत विश्वास था। उनका मानना था कि युवा वर्ग ही आने वाले समय में राष्ट्र के विकास को सही दिशा और शक्ति देगा। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते हैं।
— Amit Shah (@AmitShah) July 4, 2020
उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने कहा कि “स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये हैं। अपने ट्वीट संदेश में श्री अमित शाह ने कहा कि “स्वामी विवेकानंद जी एक राष्ट्रभक्त संत, महान विचारक और असाधारण वक्ता थे जिन्होंने न सिर्फ भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल दिया बल्कि संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के गुणों से पल्लवित किया। उनकी शिक्षा, सार्वभौमिक भाईचारे और आत्म-जागृति के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक है।”
