Bollywood / 'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' फिल्म देखकर रो पड़े ऋतिक रोशन

Zoom News : Aug 13, 2020, 05:52 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | जान्हवी कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'गुंजन सक्सेना:द कारगिल गर्ल' बीते बुद्धवार को रिलीज़ हो गई है। फिल्म को मूवी क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस मिला। और ऑडियंस को भी फिल्म पसंद आ रहीं हैं, लेकिन वही कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। 

फिलहाल बता दे कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी प्रीमियर के दिन ही फिल्म देखी, और फिल्म देखकर वो रो पड़े। दरअसल फिल्म देखने के बाद ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। 

ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "मैंने गुंजन सक्सेना देखी, क्या फिल्म है। बहुत रोया और बहुत हसा भी। फिल्म की पूरी टीम आउटस्टैंडिंग है।"

बता दें फिल्म की कहानी गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है, जिसने जमाने की सोच के विपरीत जाकर बचपन से ही एक पायलट बनने का सपने देखा, और तमाम कठिनाइयों के बाद भी उसे पूरा भी किया। 

गुंजन भारत की पहली फीमेल और इंडियन वुमन एयरफोर्स पायलट थी जिसने श्री विद्या राजन के साथ मिलकर कारगिल युद्ध के दौरान सैनिको की जान बचायी थी। युद्ध के पश्चात् गुंजन को शौर्य वीर अवार्ड से नवाज़ा गया था। 

फिल्म को शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियोज ने मिलकर प्रोडूस की हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी सपोर्टिंग रोल में है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त को रिलीज़ हो गई हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER