Bank Holidays / नवंबर माह मे करले बड़े काम, त्योहारो की वजह से 15 दिन रहेगे बैंक बंद, देखे लिस्ट

Zoom News : Oct 30, 2020, 08:21 AM
नई दिल्लीः नवंबर के महीने में कई बड़े त्योहार होंगे। धनतेरस से लेकर छठ पूजा और फिर गुरु नानक जयंती के कारण इस बार कई दिनों तक छुट्टियां रहेंगी। इस बार अक्टूबर, नवंबर की तरह छुट्टियों की भी भरमार है। RBI की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पूरे देश में, इस बार बैंकों में 15 दिनों का अवकाश रहेगा। यह अवकाश राजपत्रित, रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार और स्थानीय छुट्टियों के कारण होगा। आरबीआई के अनुसार, ऐसा भी हो सकता है कि किसी राज्य में बैंक कहीं और बंद और खुले रहें।

यह है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीख दिन अवकाश विवरण

1 नवंबर रविवार साप्ताहिक साप्ताहिक

6 नवंबर शुक्रवार वांगला महोत्सव स्थानीय छुट्टी

8 नवंबर रविवार साप्ताहिक साप्ताहिक

14 नवंबर शनिवार दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / काली पूजा गजटेड छुट्टी

15 नवंबर रविवार साप्ताहिक साप्ताहिक

16 नवंबर सोमवार दिवाली (बालीप्रतिपदा) / लक्ष्मी पूजा / भाई दूज/ चित्रगुप्त जयंती / विक्रम संवत नव वर्ष दिवस स्थानीय छुट्टी

17 नवंबर मंगलवार लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कौबा स्थानीय छुट्टी

18 नवंबर बुुधवार लक्ष्मी पूजा / दीपावली स्थानीय छुट्टी

20 नवंबर शुक्रवार छठ पूजा स्थानीय छुट्टी

21 नवंबर शनिवार छठ पूजा स्थानीय छुट्टी

22 नवंबर रविवार साप्ताहिक साप्ताहिक

23 नवंबर सोमवार सेंग कुत्सनम स्थानीय छुट्टी

28 नवंबर शनिवार चौथा शनिवार चौथा शनिवार

29 नवंबर रविवार साप्ताहिक साप्ताहिक

30 नवंबर सोमवार गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रहासा पूर्णिमा गजटेड छुट्टी





SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER