शौर्य / भारतीय नौसेना ने दिखाई ताकत, ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

Zoom News : Mar 05, 2022, 03:16 PM
भारतीय नौसेना ने आज यानी शनिवार को ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। भारतीय नौसेना ने कहा कि आज हमने आईएनएस चेन्नई से विस्तारित दूरी की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। भारतीय नौसेना ने कहा है कि परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सटीक निशाने पर हमला करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल और आईएनएस चेन्नई दोनों स्वदेशी रूप से निर्मित हैं। ये भारतीय मिसाइल और जहाज निर्माण कौशल की अत्याधुनिकता को प्रदर्शित करते हैं। भारत के इस मिसाइल परीक्षण को आत्मनिर्भर भारत मिशन की सफलता के लिए मील का पत्थर माना जाता है। ब्रह्मोस भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का मुख्य हथियार सिस्टम है। इसका एक अंडरवाटर वेरिएंट भी विकसित किया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल ना केवल भारत की पनडुब्बी कर सकेंगी। बल्कि मित्र देशों को भी निर्यात किया जाएगा।

बुधवार को भी ब्रह्मोस और टैंक भेदी मिसाइलों का परीक्षण किया था

बता दें कि इससे पहले भारतीय नौसेना की अंडमान निकोबार कमान ने दो फरवरी को  ब्रह्मोस और टैंक भेदी मिसाइलों का परीक्षण किया था। दोनों मिसाइलें अपने लक्ष्य पर पहुंचने में कामयाब रहीं। ब्रह्मोस व उरन मिसाइल अब सेना के इस्तेमाल के लिए तैयार हो गई हैं। इससे पूर्व रविवार को भी सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को अरब सागर में स्वदेशी नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से दागा गया। यह मिसाइल लंबी दूरी के लक्ष्य को निशाना बनाकर नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत को ताकतवर व अजेय बनाएगी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER