बॉलीवुड / Janhvi Kapoor ने दिखाया बिखरी जुलफों का जादू, हाई स्लिट लहंगा में दिखाए जलवे

Zoom News : Jun 07, 2021, 01:26 PM
बॉलीवुड | श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की खूबसूरती के चर्चे आज हर किसी की जुबां पर हैं। अब जाह्नवी का नया लुक काफी चर्चा में है। इसमें वह शिमरी कपड़ों में सजी-धजी नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर ने गोल्डे ड्रेस कैरी की हैं। जाह्नवी कपूर का ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।   

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने सोशल अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में जाह्नवी, इंडो वेस्टर्न लुक में दिखाई दे रही हैं।  जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का ये अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। इस फोटो में वो इंडो वेस्टर्न लहंगा पहनकर ग्लैमरस पोज देती दिखाई दे रही हैं। 

इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) गोल्डेन लहंगा पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्लैलरी कैरी की हैं। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने ओपेन वेवी स्टाइल हेयर रखे हैं। साथ ही जाह्नवी ने गोल्डेन टोन का मेकअप किया है। 

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अलग-अलग गोल्डेन आउटफिट कैरी किए हैं। तीनों के ब्लाउस पर हैवी वर्क है। साथ ही पूरे लहंगे पर भी शिमरी वर्क है। साथ ही उन्होंने मैचिंग हाई बूट्स भी पहने हैं। एक तस्वीर में वो लेट कर पोज दे रही हैं। इस गोल्ड लहंगे पर मल्टी कल का जरी और स्टोन वर्क हुआ है। ये आउटफिट काफी हैवी है। इसमें जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER