दुनिया की दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप कंपनी एनवीडिया के सह-संस्थापक और सीईओ जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद एनवीडिया का शेयर क्रैश हो गया है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए सीईओ के लिए एप्पल के पूर्व सीईओ टिम कुक का नाम आगे कर दिया है। चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग के इस्तीफे से जहां दुनिया भर के शेयर बाजार लड़खड़ाते दिख रहे हैं, वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए सीईओ के लिए एप्पल के पूर्व सीईओ टिम कुक का नाम आगे कर दिया है। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि अब जबकि एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग, जिन्होंने बहुत शानदार काम किया है, उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, तो उनकी जगह लेने के लिए केवल एक ही व्यक्ति है- एप्पल के पूर्व सीईओ टिम कुक। एक दिग्गज की जगह दूसरा दिग्गज लेगा।
ट्रंप के पास नहीं है अधिकार फिर क्यों दी राय
जान लें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के पास किसी निजी प्राइवेट कंपनी के सीईओ पद पर किसी व्यक्ति को चुनने या नियुक्त करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं होता है। ट्रंप इसके जरिए केवल मार्केट को मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, एनवीडिया की सीएफओ कोलेट क्रेस्स इंटरिम सीईओ के तौर पर काम करेंगी। अमेरिकी शेयर बाजार में एनवीडिया के शेयर खुलते ही बारह फीसदी तक टूट गए हैं। 85 डॉलर पर आ गए थे। यह कंपनी के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से चौंतीस फीसदी कम है। 58 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 149 लाख करोड़ रुपये डूब गए। ये नुकसान इंडोनेशिया और सऊदी अरब की इकोनॉमी से भी ज्यादा है।
एनवीडिया स्कैंडल की पूरी कहानी और अफेयर के खुलासे
असल में, पिछले हफ्ते सिंगापुर की क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी मेगास्पीड की एम्प्लॉई रही एलिस हुआंग के साथ जेन्सन हुआंग के अफेयर का खुलासा हुआ। अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने एलिस हुआंग को चीनी जासूस बताया था। ये मामला खत्म होता तो उससे पहले एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी जेन्सन हुआंग के अफेयर की बात सामने आईं। इन खुलासों के बाद जेन्सन हुआंग को अपनी वाइफ और बच्चों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी।
चीनी जासूसी नेटवर्क का शिकार बने जेन्सन हुआंग
लेकिन ये पूरा मामला एनवीडिया कंपनी और अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी का मामला बन गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा था कि जेन्सन हुआंग चीन के जासूसी नेटवर्क का शिकार बने हैं। एलिस हुआंग चीन की जासूस है। एनवीडिया की चिप एच-100 और एच-200 चीन को सप्लाई करने की कोशिश कर रही थी। एलिस हुआंग इसके बाद वापस चीन चली गई, इसके बाद एनवीडिया ने जेन्सन हुआंग के खिलाफ जांच शुरू कर दी। इधर, कंपनी के बोर्ड की मीटिंग से पहले ही जेन्सन हुआंग ने इस्तीफा दे दिया।
