मनोरंजन / जॉन अब्राहम ने फैन्स को मिलाया अपने 'बच्चों' से

India TV : Nov 21, 2019, 10:46 AM
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को बाइक्स का बहुत शौक है। वह अपने कलेक्शन में नई बाइक्स शामिल करते रहते हैं। जॉन को अपनी बाइक्स बच्चों की तरह प्यारी हैं। जॉन ने सोशल मीडिया पर अपनी बाइक्स कलेक्शन की वीडियो शेयर की है। जिसमें वह अपनी हर बाइक के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।

जॉन ने वीडियो में अपनी 6 बाइक्स के बारे में बताया और वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे बच्चे'। जॉन के पास Kawasaki Ninja ZX 14R, Aprilia RSV4, Yamaha R1, Ducati Panigale V4, MV Augusta F3 800 और Yamaha VMax बाइक्स हैं।

View this post on Instagram

My babies !! . . #superbikes

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on

जॉन के इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने जॉन के इस वीडियो पर कमेंट भी किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम की फिल्म 'पागलपंती' 22 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में जॉन के साथ अनिल कपूर, उर्वशी रौतेला, पुलकित सम्राट, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा जॉन 'मुंबई सागा', 'सत्यमेव जयते 2' में भी नजर आएंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER