दुनिया / कमला हैरिस की दक्षिण एशियाई महिलाओं को नसीहत, निर्वाचित पदों के लिए भागीदारी बढ़ाएं

AMAR UJALA : Sep 01, 2020, 08:51 AM
USA: डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और भारतवंशी सीनेटर कमला हैरिस ने दक्षिण एशियाई मूल की महिलाओं से कहा कि वे अपने समुदायों में नेतृत्वकारी भूमिकाओं में आएं व निर्वाचित पदों के लिए दौड़ में शामिल हों। 55 वर्षीय हैरिस ने एक कार्यक्रम में कहा, युवा महिलाओं से मैं कहना चाहती हूं कि नेतृत्व उसी दिन शुरू हो जाती है जिस दिन आप जन्म लेती हैं।

नेता बनने के लिए आप कभी बहुत कम उम्र या बहुत ज्यादा उम्र की नहीं होती हैं। अपनी भागीदारी बढ़ाएं, पदों के लिए खड़े हों। आप जो भी करती हैं, वह मायने रखता है इसलिए नेतृत्व करें। हैरिस ने ऑनलाइन कार्यक्रम ‘नेतृत्वकारी भूमिका में दक्षिण एशियाई महिलाएं : बिडेन-हैरिस के दौर में विविधता की नई लहर का आरंभ’ में एक ऑडियो संदेश में यह कहा।



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER