बॉलीवुड / करीना कपूर ने दिखाई अमृता के साथ हुई चैट, पढ़कर हंस पड़ीं मलाइका

Zoom News : Jan 31, 2022, 03:52 PM
बॉलीवुड | करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर बेस्ट फ्रेंड्स हैं। चारों अक्सर साथ में पार्टी और आउटिंग्स करती दिखती हैं। अमृता अरोड़ा के बर्थडे पर करीना ने उनके साथ होने वाली चैट का खुलासा किया है। करीना ने सबको दिखाया है कि उनके और अमृता के बीच कैसी बातें होती हैं। साथ ही यह भी लिखा है कि दोनों साथ में क्या-क्या करती हैं। यह दोनों के बीच दोपहर में होने वाली बातचीत का उदाहरण है। करीना के पोस्ट पर उनकी ननद सबा पटौदी, करिश्मा कपूर और मलाइका ने रिऐक्ट किया है। अमृता ने जवाब में लव यू लिखा है।

अमृता-करीना के बीच होती है ऐसी चैट

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड हैं। अमृता के बर्थडे पर करीना ने इंट्रेस्टिंग पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने अपनी और अमृता की चैट का खुलासा किया है। करीना ने लिखा है...

3.30 pm बेबो-KP? मतलब क्या प्लान है?

अमु- सोने जा रही हूं ब्रो

बेबो- मैं भी... एक आंख बंद भी हो गई है।

अमु- जागूंगी तो चाय और टोस्ट खाऊंगी

बेबो- मैं भी

एक दोस्त वो होता है जो दोपहर के बाद की झपकी की ताकत समझे। हैपी बर्थडी मेरी प्यारी बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर... साथ में वर्कआउट, वाइन, चीज, पालक सूप और वर्चुअल हॉलीडेज के लिए चीयर्स। तुम जिंदगी में हो तो यह और मजेदार है।

केक कटवाने पहुंचा था गर्ल गैंग

मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और करीना कपूर देर रात अमृता के घर उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची थीं। करीना ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER