दुनिया / सम्राट के रूप में पहली बार लंदन पहुंचे चार्ल्स तृतीय, ऐसे हुआ स्वागत

Zoom News : Sep 09, 2022, 10:15 PM
Britain: चार्ल्स तृतीय शुक्रवार को ब्रिटेन के सम्राट के रूप में पहली बार बकिंघम पैलेस पहुंचे। चार्ल्स तृतीय स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचे और एक आधिकारिक रोल्स-रॉयस कार में उन्हें शाही निवास ले जाया गया। कार के राजमहल के गेट पर पहुंचते ही भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। वह लोगों का अभिवादन करने के लिए कार से बाहर निकले। 

इस दौरान चार्ल्स ने फूलों के उस विशाल ढेर को भी देखा जो लोगों ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में वहां रखे थे। उन्होंने कुछ लोगों से हाथ भी मिलाया। कुछ लोग उनके लिए नारे लगा रहे थे।

उल्लेखनीय है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बृहस्पतिवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। इसके बाद उनके पुत्र चार्ल्स ब्रिटेन के नए सम्राट बने हैं। महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग बकिंघम पैलेस पहुंचे और उसके गेट पर फूल रखे। बकिंघम पैलेस लंदन स्थित शाही निवास है। वह आज रात स्पीच देंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER