बॉलीवुड / क्या है केएल राहुल और अथिया शेट्टी का रिलेशन, इस अंदाज किया बर्थडे विश

Zoom News : Nov 06, 2020, 12:09 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 5 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर दोस्तों और फैन्स ने उन्हें बर्थडे की बधाइयां दीं। वहीं, क्रिकेटर केएल राहुल ने अथिया को खास अंदाज में विश किया, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। 

राहुल ने अपनी और अथिया की एक फोटो साझा की है। तस्वीर में अथिया ने राहुल के कंधे पर सिर रखा है और राहुल सेल्फी ले रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में राहुल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मैड चाइल्ड।' वहीं, इसका जवाब अथिया ने दिल वाले इमोटिकॉन से दिया है।

हार्दिक पंड्या समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज ने दिल बनाकर दोनों के लिए प्यार जताया है।

View this post on Instagram

Happy birthday mad child 🖤

A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl) on

राहुल और आथिया अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उनके फैन्स इन फोटोज को काफी पसंद करते हैं।

View this post on Instagram

Hello, devi prasad....?

A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl) on

आपको बता दें अथिया शेट्टी मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। 2015 में अथिया की पहली फिल्म हीरो आई थी। इसमें उन्होंने सूरज पंचोली के साथ स्क्रीन शेयर किया था। उसके बाद वह मुबारकां और मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई थीं। फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में अथिया शेट्टी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम किया था। इसमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER