Zoom News : Apr 02, 2022, 09:51 PM
बॉलीवुड | मलाइका अरोड़ा सड़क दुर्घटना की चपेट में आ गई हैं। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। एक्सप्रेसवे पर खोपोली में तीन गाड़ियों की टक्कर में उन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक मलाइका को इलाज के लिए नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अभी इस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। शनिवार की दोपहर को मलाइका एक फैशन इवेंट में हिस्सा लेने के लिए गई थीं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इवेंट की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए थे।खोपोली पुलिस ने बताया कि मॉडल को हल्की चोटें लगी हैं। एक्सीडेंट के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक अभिनेत्री की ओर से कोई बयान नहीं आया है।फैशन डीवा के नाम से मशहूरमलाइका बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा हैं। फिल्मों में उन्होंने कई आइटम नंबर दिए हैं। इसके अलावा वह टीवी शोज जज करती दिखती हैं। फैशन डीवा कही जाने वालीं मलाइका अपने जिम लुक से लेकर एयरपोर्ट लुक तक के लिए मशहूर हैं। निजी जिंदगी को लेकर रहती हैं चर्चा मेंमलाइका की निजी जिंदगी की बात करें तो 48 वर्षीय अभिनेत्री अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। पूर्व पति अरबाज खान से उनका एक बेटा अरहान खान है। बेटे की कस्टडी मलाइका के पास है।